फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   19 lakhs cheated in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर ठगे 19 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
19 lakhs cheated in the name of sending abroad
घरौंडा के रायपुर जटान निवासी एक युवक से कनाडा भेजने के नाम पर करीब 19 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दिल्ली निवासी विनोद, सिमरनजीत कौर, गौरव सहित करीब 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव रायपुर जटान निवासी सुरेश ने बताया कि उसका बेटा विकास काजल बी टेक पास है। उसके दोस्त कमल दास ने उससे कहा कि वह विदेश जाना चाहता है तो उसके जानकार हैं। वह उनकी बातों में आ गया और आरोपियों ने 12 लाख रुपये मांगे कि वह कनाडा में वर्क परमिट दिला देंगे। 14 मई 2018 को उसने आरोपियों को दो लाख रुपये दिये इसके बाद अलग-अलग करीब 17 लाख रुपये दे दिये लेकिन आरोपियों ने उसके बेटे को अवैध रूप से मलेशिया भेज दिया और वहां से थाईलैंड भेजा। इसके बाद उसे वापस इंडिया भेज दिया गया। जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed