फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   18200 cheated in the name of getting loan

लोन दिलाने के नाम पर 18200 ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
18200 cheated in the name of getting loan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंजपुरा। पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 18200 रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामला एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से जुड़ा बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बड़ा गांव निवासी दीपक राणा ने बताया कि उसने एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में पर्सनल लोन के लिए आवेदन किया था। लोन राशि मंजूर करवाने के एवज में कंपनी के एक कर्मी ने उससे पहचान पत्र ,बैंक पासबुक और पैन कार्ड सहित कई दस्तावेज ले लिए।

इसके बाद लगातार कई बार में उससे हजारों रुपये पेटीएम और अन्य माध्यम से खाते में जमा करवा लिए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ तकनीकी अड़चन बताकर उसकी लोन प्रक्रिया बाधित होने के नाम पर उसे कई दिन तक गुमराह किया जाता रहा। इसी दौरान उसके खाते पर रोक लगी होने की भी बात कही गई। बार-बार आग्रह करने के उपरांत फाइनेंस कंपनी ने लेटर हेड पर उसे लिखकर भेज दिया कि दो नवंबर को स्वीकृत लोन की डिलीवरी कर दी जाएगी लेकिन इससे पूर्व ही कुछ बाधाएं बताकर उससे 18200 रुपये जमा करवाने के लिए कहा गया तो उसने यह रकम जमा करवा दी। इसके बावजूद लोन नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed