फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   चार साल बाद आए 40 लाख के उपकरण बरसात में भीगे

चार साल बाद आए 40 लाख के उपकरण बरसात में भीगे

Wed, 15 May 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
चार साल बाद आए 40 लाख के उपकरण बरसात में भीगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए चार साल बाद खेल का सामान पहुंचा है। लापरवाही के कारण खुले में पड़ा सामान खराब हो रहा है, लेकिन अधिकारियों को इसकी कोई चिंता नहीं है। सोमवार रात को भी तेज बरसात हुई, इससे कर्ण स्टेडियम में बाहर व फैसिलिटी सेंटर के हॉल में रखा जिम का सामान पूरी तरह से भीग गया। लेकिन मंगलवार को भी किसी ने इस लोहे के सामान को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया। लिहाजा बरसात के पानी से लोहे के नए उपकरणों पर जंक लगने को हैं। फैसिलिटी सेंटर में जिम के 20 सेट रखे हैं। प्रत्येक सेट की कीमत दो लाख रुपये से अधिक है। ऐसे में 40 लाख रुपये का नया सामान लापरवाही के कारण खराब होने को हैं।

मार्बल के नये फर्श पर रखवा दिया सामान
कर्ण स्टेडियम में फैसिलिटी सेंटर का करीब दो करोड़ रुपये की लागत से निर्माण चल रहा है। जिसका अभी मार्बल लगाकर नया फर्श तैयार किया गया, लेकिन लापरवाही से इसी फर्श पर अधिकारियों ने जिम के भारी भरकम 20 लूज सेट रखवा दिए। इसके अलावा बरसात का पानी भी यहां जमा हो गया, इससे मार्बल का फर्श भी खराब हो रहा है।
विज्ञापन


सामान रखने की नहीं कोई योजना
करनाल कर्ण स्टेडियम प्रदेश का सेंटर स्टोर है। यहां स्टेडियम के अलावा दूसरे जिलों का भी सामान आता है। स्टेडियम में इन दिनों भी कई खेलों का सामान पहुंच रहा है। लेकिन इस सामान को रखने की विभाग के पास कोई योजना नहीं है। थोड़ा ही सामान सेंटर स्टोर में रखा गया है। बाकी सामान को निर्माणाधीन फैसिलिटी सेंटर, जिम्नास्टिक हॉल, बैडमिंटन हॉल व स्वीमिंग पूल के पास सहित अन्य जगहों पर रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फैसिलिटी सेंटर में सामान रखा हुआ है। आज कल में उसे उठवा दिया जाएगा। जगह की कमी के कारण सामान यहां रखा था। -सुमन सैनी, जिला खेल अधिकारी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed