{"_id":"5c476a37bdec224a415db73a","slug":"181548184119-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से पति की हत्या कराने में था पत्नी का हाथ, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से पति की हत्या कराने में था पत्नी का हाथ, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। रिक्शा चालक की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी थाना पुलिस बुधवार को आरोपी पत्नी को कोर्ट में पेश करेगी।
सिटी थाना जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि 18 जनवरी को उन्हें सूचना मिली थी की सेक्टर-4 ग्रीन बेल्ट में एक शव पड़ा है। मौके पर जाकर जांच की तो शव के पांव बंधे हुए थे और वह एक कपड़े में लिपटा हुआ था और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। मौके पर जांच की तो मृतक की शिनाख्त नित्यानंद के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों से बात की तो मृतक की बेटी श्रीती ने मामले के बारे में बताया कि उसके पिता की हत्या उसकी मां उर्मिला के प्रेमी चंद्र नेपाली और उसके साथियों ने की है। उसने बताया कि उसकी मां और आरोपी चंद्र नेपाली के साथ संबंध थे। इस बात को लेकर अक्सर उनके घर झगड़ा होता था। उसकी मां आरोपी के साथ भी भाग गई थी। इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि इस बात की जानकारी मिलने पर उन्होंने मृतक की पत्नी की तलाश की जो घर से फरार थी। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में बताया कि चंद्र नेपाली और उसके साथी अशोक, संतोष किशनगढ़ बिहार व विजय निवासी नेपाल के साथ मिलकर हत्या की है। उस रात को नेपाली उनके घर आया था और उसके पति के साथ शराब भी पी थी। अभी मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपी भी फरार हैं।