{"_id":"5acbc89e4f1c1be76b8b4ac2","slug":"181523304606-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण समाज सेक्टर-7 युवक-युवती सम्मेलन परिचय 15 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण समाज सेक्टर-7 युवक-युवती सम्मेलन परिचय 15 अप्रैल को
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक-युवती परिचय सम्मेलन 15 अप्रैल को
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। ब्राह्मण समाज द्वारा सेक्टर-7 में स्थित सामुदायिक केंद्र में 15 अप्रैल को प्रथम युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी ब्राह्मण समाज के प्रधान शुभकरण शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम हिसार के निदेशक प्रवेश कुमार शर्मा शिरकत करेंगे जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में पंडित चिरंजीलाल शर्मा, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-14 के प्रिंसिपल डॉ. प्रवीण भारद्वाज भाग लेंगे। प्रधान शुभकरण शर्मा ने बताया कि परिचय सम्मेलन में विशेष तौर पर गूगल ब्वाय कोटिल्य पंडित को भी आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में सुबह 8 बजे हवन होगा तथा उसके बाद हरियाणवी गायक ईश्वर शर्मा व हेंमत शर्मा भगवान परशुराम के जीवन पर आधारित गीतों को प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद परिचय सम्मेलन होगा तथा कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।