फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   18 out of 26 complaints resolved on the spot in the camps

Karnal News: शिविरों में 26 में 18 शिकायतों का मौके पर समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
18 out of 26 complaints resolved on the spot in the camps
- वीरवार को नगर निगम सहित स्थानीय निकायों, बीडीपीओ कार्यालयों में लगे शिविर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/असंध/इंद्री/तरावड़ी। जिले में वीरवार को भी स्थानीय निकायों और बीडीपीओ कार्यालयों में समाधान शिविर आयोजित किए। इनमें 26 शिकायतें आईं, जिनमें से 18 शिकायतों का मौके पर समाधान कर दिया गया। शेष आठ शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सात दिन के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम करनाल के कार्यालय में उप निगमायुक्त अशोक कुमार की अध्यक्षता में वीरवार को नौ शिकायतें आईं। इनमें से छह शिकायतों का मौके पर समाधान कर दिया गया। इनसे छह शिकायतें संपत्ति कर शाखा तथा एक-एक सफाई, अभियंता व भूमि शाखा से संबंधित थी। ये शिकायतें संपत्ति आईडी में नाम, संपर्क नंबर, क्षेत्र व कर दुरुस्त करवाने, सीवरेज खुलवाने, राजस्व रास्ता और पुरानी सब्जी मंडी में लग रही रेहड़ियों को कर्ण कैनाल स्थित अस्थाई मंडी में शिफ्ट करवाने को लेकर थी।
विज्ञापन

संपत्ति कर शाखा से संबंधित सभी शिकायतों का मौके पर समाधान कर दिया गया। समाधान शिविर में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अंकुश पराशर, कर अधीक्षक गगनदीप सिंह, नायब तहसीलदार राम कुमार, सहायक मनोज मान तथा कनिष्ठ अभियंता बिजेन्द्र राणा मौजूद रहे। नगर पालिका नीलोखेड़ी में एक शिकायतें आई, इनका मौके पर समाधान किया गया। तरावड़ी नगर पालिका में दो शिकायत आईं, उसका भी वहीं समाधान कर दिया गया। घरौंडा नगर पालिका में दो शिकायतें आईं, जो अभी लंबित है। इंद्री नगर पालिका में एक शिकायतें प्राप्त हुई, उनका तत्काल समाधान कर दिया गया। असंध नगर पालिका में एक और निसिंग नगरपालिका में भी एक शिकायत आई, जिनका समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीपीओ कार्यालयों में लगे शिविरों में घरौंडा में एक, इंद्री में दो शिकायतें आईं, उसका निवारण कर दिया गया। करनाल में एक शिकायत आईं, जो लंबित है। कुंजपुरा में चार शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से दो का मौके पर समाधान कर दिया गया, दो अभी लंबित हैं। मूनक बीडीपीओ कार्यालय में एक शिकायत आई, जो निस्तारित हो गई। इस दौरान आमजन की प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व योजना से जुड़ी शिकायतों को सुना जा रहा है और उनका मौके पर समाधान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed