फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नाम ठेकेदार का और काम निगम कर्मचारी करें, ये नहीं चलेगा : सुभाष चंद्र

नाम ठेकेदार का और काम निगम कर्मचारी करें, ये नहीं चलेगा : सुभाष चंद्र

Fri, 16 Nov 2018 12:55 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
नाम ठेकेदार का और काम निगम कर्मचारी करें, ये नहीं चलेगा : सुभाष चंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सीएम द्वारा शहर का दौरा करके नगर निगम के सफाई के दावों को पोल खोलने के बाद अब स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने शहर का दौरा किया। सुभाष चंद्र ने रेलवे रोड, माल रोड, काछवा ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों का दौरा करके शहर में साफ-सफाई का जायजा लिया। यहां उन्होंने नगर निगम द्वारा की जा रही सफाई का निरीक्षण करते हुए कूड़ेदानों और शौचालयों की व्यवस्था को देखा। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। मिशन के वाइस चेयरमैन ने सरकारी कन्या विद्यालय के सामने गंदे नाले में रुकी गंदगी पर भी निगम कर्मचारियों को आड़े हाथों लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा तो पता चला की उक्त एरिया की सफाई का जिम्मा निगम ठेकेदार के पास है। मौजूद कर्मचारियों ने बताया की पिछले काफी समय से निगम कर्मचारी ही शौचालय की साफ-सफाई का कार्य देख रहे हैं। ठेकेदार के पास पर्याप्त कर्मचारी नहीं है, जिस कारण शौचालयों में सफाई व्यवस्था तरीके से नहीं हो पा रही। इस पर सुभाष चंद्र ने कहा कि नाम ठेकेदार का और काम निगम कर्मचारी करें ऐसा नहीं चलेगा, ठेकेदार को सरकार द्वारा पूरा पैसा दिया जा रहा है तो फिर काम में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे इस बारे में निगम कमिश्नर से बात कर ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की सिफारिश करेंगे।


कई स्थानों पर मिली गंदगी
रेलवे स्टेशन पर मौजूद शौचालय का निरिक्षण करते हुए सुभाष चंद्र ने इनकी नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए और कहा की रात में ही इनकी सफाई कर दी जाए, ताकि सुबह लोगों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारीयों को दिन में भी एक कर्मचारी की ड्यूटी शौचालय पर लगाने के लिए कहा। रेलवे रोड से गुजरते हुए बैंक कॉलोनी के समीप सड़क पर फेंके कूड़े को देखकर उन्होंने मौके पर ही सहायक सफाई निरीक्षक को बुलाकर इसे तुरंत उठवाने को कहा और भविष्य में सुबह 8 बजे से पहले कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की चाहे निजी हो अथवा सरकारी किसी भी संस्थान के सामने गंदगी नहीं होनी चाहिए, अगर कोई सफाई में कोताही करता है तो उसे नोटिस देकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सुभाष चंद्र ने कहा की दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने शहर का दौरा कर स्वच्छता का जायजा लिया था और प्रशासन को कूड़े के नियमित उठान के निर्देश दिए थे, मुख्यमंत्री की इच्छा है की प्रदेश के सभी शहर साफ और स्वच्छ हों, ताकि हरियाणा का नाम स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची में सबसे ऊपर आए। इसके लिए सरकार के साथ साथ आम जनता को भी अपनी भागीदारी निभानी होगी और सफाई में प्रशासन का सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed