फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जब तक सूरज चांद रहेगा-अटल तेरा नाम रहेगा के उद्घोषों गूंज उठी कर्ण नगरी

जब तक सूरज चांद रहेगा-अटल तेरा नाम रहेगा के उद्घोषों गूंज उठी कर्ण नगरी

Fri, 24 Aug 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
जब तक सूरज चांद रहेगा-अटल तेरा नाम रहेगा के उद्घोषों गूंज उठी कर्ण नगरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश विसर्जन यात्रा ने जैसे ही कोहंड गांव से करनाल जिले में प्रवेश किया, तो वहां पर खड़े सैकड़ों राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही भारत माता की जय-जयकार के नारों साथ, जब तक सूरज चांद रहेगा-अटल तेरा नाम रहेगा जैसे नारे लगाकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इस यात्रा को असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क, घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, केशकला एवं कौशल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, जिला महासचिव योगेन्द्र राणा, शमशेर नैन, जगदेव पाढा, भाजपा नेता सतीश राणा, महीपाल राणा, गुलाब सिंह मूनक, सुदर्शन चुग सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल अर्पित करके अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
यह यात्रा घरौंडा शहर में पहुंची जहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और दर्जनों महिलाओं ने उनका फूल अर्पित कर अभिनंदन किया। इसी प्रकार जीटी रोड गांव बसताड़ा, कुटेल, ऊंचा समाना, करनाल नमस्ते चौक, बाल्मीकि चौक, सर्राफा बाजार, आंबेडकर चौक, एनडीआरआई चौक, सलारू, आत्म मनोहर आराधना मंदिर, रंबा चौक, समौरा गांव, गढ़ी गुजरान, जनेसरों पंचायत द्वारा, नौरता गांव में बेस्ट फूड के बाद इंद्री में शहीद चौक पर फूसगढ़ व खानपुर गांव में सैकड़ों लोगों व स्कूली बच्चों ने अस्थि विसर्जन यात्रा का अभिनंदन किया और फूल अर्पित करके अपनी श्रद्धांजलि दी। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने अस्थि कलश यात्रा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल को श्रद्धांजलि देने वालों का अभिनंदन करते हुए कहा कि अटल के प्रति लोगों में किस तरह का श्रद्धा भाव है, इस बात का अंदाजा, हर चौक और चौराहों पर खड़े सैकड़ों लोगों से लगाया जा सकता है कि अटल जी लोगों के कितने प्रिय थे, परंतु आज सबके प्रिय हमारे बीच में नहीं रहे वह कहीं बादलों के पीछे छिप गए। अब केवल हम उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित ही कर सकते हैं।
विज्ञापन


रथ यात्रा के साथ यह रहे उपस्थित
वीरवार को अस्थि कलश विसर्जन यात्रा करनाल में पहुंची, यात्रा के साथ हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा व हरियाणा भाजपा के महासचिव व यात्रा प्रभारी एडवोकेट वेदपाल, परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज, भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष निर्मला बैरागी, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, शुगरफैड के चेयरमैन चंद्र प्रकाश कथूरिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, महासचिव योगेन्द्र राणा, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, नगरनिगम की पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की पूर्व मानद सचिव संतोष अत्रेजा, सफाई आयोग के सदस्य आजाद सिंह, केडीबी के सदस्य राकेश नागपाल, गुजरात से आए स्वामी जसमेर, करनाल युवा भाजपा अध्यक्ष मुकेश अरोड़ा, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, पानीपत भाजपा युवा के अध्यक्ष मेघराज गुप्ता, प्रवीण लाठर, दीपक गुप्ता, आकाश भट्ट, नवीन बत्रा, सुशील जैन, ईलम सिंह, नवीन जैन, निर्मल बहल, प्रवीण नरवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश विसर्जन यात्रा का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed