{"_id":"5aea11be4f1c1b3b0a8b7bd2","slug":"171525289406-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी
Updated Thu, 03 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
बुधवार दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को पिछले कई दिनों से बढ़ रही गर्मी से लोगों को एक एमएम बारिश से राहत मिली। हालांकि, इससे पहले करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से आंधी चली, लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे कई स्थानों पर पेड़ गिर गए व बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद बिजली सुचारू हो सकी।
बुधवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी 61 फीसदी व शाम 42 फीसदी रही। वायु दबाव सुबह 17.7 और शाम के समय 15.4 एमएम रहा। वहीं, हवा की औसत स्पीड 15.4 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार रही, जबकि आंधी 55 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। इस बारे में केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. देवेंद्र बुंदेला ने बताया कि आगामी 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो सकता है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है।
शहर की बिजली हुई गुल
तेज आंधी के कारण पूरे शहर की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। कृष्णा कॉलोनी के पीछे में वन विभाग की नर्सरी के पास बिजली का खंभा टूट गया। इससे बड़ा हादसा टल गया, जबकि शहर के अन्य हिस्सों में भी ट्रिपिंग के कारण बिजली गुल हो गई। हालात ये रहे कि लघु सचिवालय में भी एक घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गुल रही। ई दिशा केंद्रों में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। ई दिशा केंद्र और तहसील का भी जनरेटर खराब होने के कारण लोगों की रजिस्ट्री अटक गई।