फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   योग शिविर में ग्रामीणों ने सीखी योग क्रियांए

योग शिविर में ग्रामीणों ने सीखी योग क्रियांए

Sat, 30 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
योग शिविर में ग्रामीणों ने सीखी योग क्रियांए
शिविर में ग्रामीणों ने किया अनुलोम-विलोम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग।
गांव बस्तली स्थित आर्य विद्यापीठ स्कूल में खंड स्तरीय तीन दिवसीय योग सेमिनार एवं ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल संचालक कृष्ण आर्य और प्रधानाचार्य सीमा आर्य ने की। सेमिनार में मुख्य रूप से खेल विभाग से योग प्रशिक्षक लवलीन गाबा और आयुष विभाग से डॉ. अमित पुंज पहुंचे। कैंप में सैकड़ों ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने योगासन, प्राणायाम की कई योग क्रियाएं की। योग प्रशिक्षक लवलीन गाबा ने योग साधकों को स्वास्थ्य बरकरार रखने व बीमारियों से बचाव के लिए दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने साधकों को योग कैंप में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्कूल संचालक कृष्ण आर्य व प्रधानाचार्य सीमा आर्य ने कहा कि बदलती दिनचर्या में तन मन को स्वस्थ रखने के लिए प्राणायाम अनिवार्य है। इससे हम निरोगी बन सकते हैं। योग शिक्षक संदीप कुमार, योग शिक्षिका पिंकी शर्मा, प्रदीप शर्मा ने होने वाले प्रोटोकाल के विभिन्न योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास करवाया। इससे पूर्व आयुष विभाग से डॉ. अमित पुंज ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने योग साधकों के स्वास्थ्य की जांच कर आयुर्वेदिक दवाईयों के इस्तेमाल के बारे में बताया। इस मौके पर स्कूली स्टाफ सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed