फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   डीसी को की डिपो होल्डर के खिलाफ शिकायत, राशन बेचने का लगाया आरोप

डीसी को की डिपो होल्डर के खिलाफ शिकायत, राशन बेचने का लगाया आरोप

Fri, 18 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
डीसी को की डिपो होल्डर के खिलाफ शिकायत, राशन बेचने का लगाया आरोप
डीसी को की डिपो होल्डर के खिलाफ शिकायत, राशन बेचने का लगाया आरोप
विज्ञापन

फोटो संख्या-3अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव घीड़ के डिपो होल्डर द्वारा ग्रामीणों को राशन न दिए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने सरकार और डिपो धारक के खिलाफ रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया और सीएम विंडो में आरोपी डिपो धारक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उपायुक्त ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सीएम विंडो पर दी शिकायत में घीड़ गांव निवासी महिंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उसका गांव में बीपीएल श्रेणी का राशन कार्ड बना हुआ है, लेकिन उनके गांव में कार्यरत डिपो होल्डर उन्हे पूरी खाद्य सामग्री नहीं देता हे। वह इस सामग्री को बाहर बेच देता है। वहीं जब वह खाद्य सामग्री देने की मांग करते हैं तो वह उनके साथ गाली गलोच भी करता हे। पीड़ितों ने कहा कि संबंधित विभाग में आरोपी की कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन फिर भी इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ितों ने आरोपी डिपो होल्डर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि आगे से उनके हक की सामग्री को बाहर न बेच सके और उन्हे ठीक समय पर राशन मिल सके। इस मौके पर ग्रामीण प्रदीप कुमार, नरेश, सरोज बाला, अमन कुमार, राजेश, लखमी चंद, श्याम सिंह, जिले सिंह नंबरदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed