फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बाढ़ से बचाव को बताये तरीके

बाढ़ से बचाव को बताये तरीके

Thu, 22 Jun 2017 05:51 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ से बचाव को बताये तरीके
इंद्री। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार राज्य में आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूती प्रदान करने के दृष्टिगत गत वीरवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय इंद्री के सभागार तथा इंद्री खंड के गांव ब्याना में बाढ़ सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन आपदा प्रबंधन अधिकारी सोरिश सिंगला तथा रेडक्रॉस सोसायटी डीटीओ एमसी धीमान ने उपस्थित लोगों को बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम संबंधी विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ संभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बाढ़ आने का अंदेशा होने पर परिवार के सदस्यों के लिए किसी ऊंचे स्थान या छत पर भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने बाढ़ से संबंधित सूचना देने या किसी प्रकार की मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर 0184-2267371 या लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित कमरा नंबर 10 में संपर्क करने की सलाह दी। इस मौके पर विभिन्न गांवों के सरपंच, पंच, ग्राम सचिव, पटवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी तथा गांव वासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed