फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   171 new cases of corona, 18 students also infected

कोरोना के 171 नए केस मिले 18 विद्यार्थी भी संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
171 new cases of corona, 18 students also infected
ऑस्ट्रेलिया से लौटे एक व्यक्ति सहित कोरोना के सोमवार को 171 नए केस आए हैं। नए संक्रमितों में तीन डॉक्टर, चार अध्यापक, 18 विद्यार्थी, दो कैदी, एनडीआरआई का प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सहित चार कर्मचारी भी शामिल हैं। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। चार और माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसमें सेक्टर-7, एनडीआरआई, बसताड़ा व सुभाष मार्ग का एक एरिया शामिल है।
विज्ञापन

अब तक 12 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। जिले में अभी कोरोना के 916 सक्रिय मरीज हैं हालांकि 27 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। ओमिक्रॉन के अभी तक जिले में 12 ही केस आए हैं। चिंता की बात यह है कि कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बावजूद लोग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं और बिना मास्क के घूम रहे हैं। हालांकि जिला पुलिस बिना मास्क घूमने वाले लोगों का 500 रुपये का चालान कर रही है फिर भी कोविड 19 के नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

अब तक 556 लोगों की गई जान
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 556 कोरोना मरीज जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटो में 2582 नमूने लिए गए हैं। जिले में अब तक 658131 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक 41064 पॉजिटिव केस सामने आ चुके जिनमें से 39592 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

164 लोग होम आइसोलेशन में, 119 को लग चुका है टीका
कोरोना से संक्रमित नए लोगों में से 164 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। दो मरीज कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल हैं। तीन मरीज प्राइवेट अस्पताल में हैं। दो कैदियों को जेल में ही आइसोलेशन में रखा गया है। कोरोना पॉजिटिव 119 ऐसे लोग हैं जिन्हें टीके की दोनों डोज लग चुकी है। 12 लोगों को पहली डोज लग चुकी जबकि 40 लोगों ने टीका नहीं लगवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed