फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   169 students took admission in open counseling

Karnal News: ओपन काउंसलिंग में 169 विद्यार्थियों ने कराया दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
169 students took admission in open counseling
- 18 तक जमा करा सकेंगे फीस, उसके बाद प्रतिदिन 100 रुपये देना होगा जुर्माना
विज्ञापन

मिशन एडमिशन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्नातक में दाखिले के लिए वीरवार को ओपन फिजिकल काउंसलिंग हुई। इसमें सेक्टर-14 के पंडित चिरंजीलाल राजकीय पीजी काॅलेज में स्नातक कक्षाओं के 10 कोर्स में 169 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवा दाखिला लिया। प्रधानाचार्य डाॅ. रेखा त्यागी ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए फिजिकल काउंसलिंग जारी है जो कि 18 जुलाई तक चलेगी। उसके बाद दाखिले के लिए प्रतिदिन 100 रुपए जुर्माना के साथ फीस जमा होगी।
फिजिकल काउंसलिंग में इस बार कॉलेज में बीसीए व बीकॉम की प्रतिशत अधिक रही। शुक्रवार को तीसरी फिजिकल काउंसलिंग होगी। कॉलेज की 1750 में से 1120 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। इनमें से 664 लड़के व 456 लड़कियां शामिल हैं। बीकॉम में ऑल इंडिया ओपन श्रेणी की मेरिट 90.6 से 64.8, बीएससी लाइफ साइंस की 88.6 से 65.6 व बीसीए की 91 से 72.6 प्रतिशत रही। हरियाणा ओपन जनरल श्रेणी में बीकॉम में 81.6 प्रतिशत, बीसीए 80.6 व बीएससी लाइफ साइंस की सीटें खाली रहीं।
विज्ञापन

बीए आर्ट की ऑल इंडिया ओपन श्रेणी में फिजिकल मेरिट लिस्ट में 88.2 से 64.2 गई। वहीं, बीटीएम में ऑल इंडिया ओपन में मेरिट 73 प्रतिशत गई। बीसी-ए श्रेणी के तहत बीए में 64.2, बीकाम में 64.8, बीएससी लाइफ साइंस में 65.6, बीसीए में 72.6 प्रतिशत मेरिट रही। जिले के सभी कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के तहत 9490 सीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्नातक में प्रवेश के लिए ये दस्तावेज जरूरी
- आधार कार्ड, 10वीं का प्रमाणपत्र, 12वीं का प्रमाणपत्र, हरियाणा निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, गैप ईयर सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो व हस्ताक्षर, आय प्रमाणपत्र, फैमिली आईडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed