फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   163 women cheated in the name of getting work

Karnal News: काम दिलाने के नाम पर 163 महिलाओं से धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
163 women cheated in the name of getting work
- फर्जी फार्म भरवाकर तीन आरोपियों ने वसूली नकदी, सीएम के आदेश पर केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

इंद्री। दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों ने तीन गांवों की करीब 163 गरीब महिलाओं को काम दिलवाने का झांसा देकर 1.80 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित महिलाओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से न्याय दिलवाने की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री के आदेश पर इंद्री थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आरोपी महिलाएं अपने पड़ोसी पुलिस वाले के नाम पर धमकी देकर महिलाओं को डरा रही हैं। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उक्त पुलिस वाले के दम पर ही उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे परेशान होकर उन्होंने गृहमंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से न्याय दिलवाने की गुहार लगाई है।

वसूले 1100-1100 रुपये

नन्हेडा गांव निवासी बबली ने बताया कि घीड़ गांव की पूनम देवी, नन्हेडा गांव की उमा देवी व सुनील कुमार ने मिलकर पिछले कई माह से तीन गांवों की 163 गरीब महिलाओं को काम दिलवाने का झांसा देकर 1100-1100 रुपये यानी कुल एक लाख 80 हजार रुपये ले लिए, लेकिन न तो महिलाओं के रुपये वापस किए न नौकरी लगवाई। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों ने एक प्लसक्यू वेलफेयर नामक सोसाइटी बना रखी है। ये तीनों आरोपी महिलाओं को सोसाइटी के माध्यम से काम का झांसा देकर बताती हैं कि उनकी सोसाइटी गांव में रहने वाली महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने के लिए कार्य कर रही हैं। सोसाइटी के तहत वे गांव की महिलाओं को सात हजार रुपये महीना कार्य दिलवाती हैं। जिसकी एवज में उन्होंने महिलाओं से 1100-1100 रुपये ले लिए थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इनका एक गैंग सक्रिया है। जो अलग-अलग क्षेत्रों के गांवों में जाकर गरीब महिलाओं को शिकार बनाती हैं।
विज्ञापन


आरोपी महिला पड़ोसी पुलिस कर्मी के नाम पर देती थी धमकी

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि नन्हेड़ा गांव की उमा देवी अपने पड़ोसी संजू के नाम पर धमकी देती है, क्योंकि वह पुलिस में है। वो उन्हें कहती है कि आप चाहे जो कर लो तुम उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उसके पति दिनेश कुमार ने महिला के खिलाफ गृह मंत्री अनिल विज को एक मई 2023 को शिकायत दी थी, लेकिन इसकी जांच पांच जून 2023 को डीएसपी द्वारा की गई। उस समय उमा देवी व पूनम देवी ने डीएसपी से माफी मांगी थी और 24 जून को सबके रुपये लौटाने की बात कही थी, लेकिन 24 जून को महिला ने रुपये देने से मना कर दिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद 26 जून 2023 को जब वे डीएसपी के दफ्तर में इंद्री गए तो वहां बैठे अन्य पुलिस वालों ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करने से डीएसपी को मना कर दिया व उनके खिलाफ ही कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed