{"_id":"5cdc6021bdec2207801a628b","slug":"161557946401-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता और किसान की बेटी जिले में रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी विक्रेता और किसान की बेटी जिले में रहीं अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। कुछ करने का जज्बा हो और नीयत साफ हो, तो सफलता जरूर मिलती है। अपनी मेहनत के बल पर किसान और सब्जी विक्रेता की बेटी ने हरियाणा बोर्ड के कक्षा 12वीं में अव्वल रही। बल्ला की रहने वाली आरती और विकास नगर की सलोनी के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 483 अंक हैं। मध्यम वर्गीय परिवारों की दोनों बेटियों का सपना देश के लिए कुछ अलग करने का है। उन्होंने बताया कि दिनरात मेहनत कर उन्होंने सफलता प्राप्त की है। अब अपने सपने को पूरा करना उनका लक्ष्य है। आरती सीए बनना चाहती है, तो सलोनी का सपना जज बनने का है।
बिना ट्यूशन के 10 घंटे पढ़ आरती ने किया टॉप
बल्ला गांव की आरती एमडी स्कूल में कॉमर्स संकाय की छात्रा है। आरती के माता-पिता पांचवीं पास हैं। पिता सुशील खेती बाड़ी करते हैं, जबकि माता राखी ग्रहणी हैं। आरती ने बताया कि पढ़ाई को प्रेशर लेकर नहीं करना चाहिए। आराम से पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलती है। छात्रा ने बताया कि उसने बिना ट्यूशन के 10 घंटे पढ़ाई करके खुद सफलता अर्जित की है। उन्होंने बताया कि एग्जाम के दिनों में उसकी तबियत भी खराब हो गई थी, लेकिन परिवार के सहयोग से उन्होंने शीघ्र सिलेबस कवर कर लिया।
दो माह तक आरती ने नहीं देखा टीवी
आरती ने बताया कि उसने अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए टीवी देखना भी छोड़ दिया था। जबकि टीवी देखने में उसकी खासी रुचि थी। यू-ट्यूब की वीडियो देखकर उन्हें सीए बनने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
टीवी सीरियल के किरदार से ठाना बनना है जज
विकास नगर गली नंबर दो निवासी छात्रा सलोनी ने बताया कि उसका सपना जज बनने का है। 12वीं के बाद अब वह वकालत में दाखिला लेने की तैयारी कर रही है। उसने बताया कि लॉ में उसकी रुचि एक टीवी सीरियल के किरदार से पैदा हुई है। टीवी सीरियल में केडी त्रिपाठी एक वकील का किरदार है, उसके काम करने के तरीके ने उसे वकालत करने को लिए आकर्षित किया है। छात्रा ने बताया कि उसने अपनी पढ़ाई के लिए अपने किसी शौक को नहीं छोड़ा है। घंटो पढ़ाई करने के बाद माइंड रिफ्रेश करने के लिए वह कार्टून देखती थी। छात्रा ने बताया कि उसके पिता विनोद चौधरी सब्जी विक्रेता हैं, मां वीना देवी हाउस वाइफ हैं। दोनों ने हमेशा उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों व गुरुजनों को दिया।
बोलीं- हिंदी में नंबर कम, जांची कॉपी को देंगी चुनौती
विकास नगर गली नंबर दो की रहने वाली सलोनी ने बताया कि उसे स्टेट टॉपर बनना था। लेकिन जिला टॉपर ही बन पाई। पारस पब्लिक स्कूल की कॉमर्स की छात्रा का कहना है कि उसके हिंदी में ज्यादा अंक आने की उम्मीद थी। लेकिन 92 अंक ही आए। इसके लिए वह जांची कॉपी को चुनौति देगी। ताकि रिचेकिंग के बाद अंक बढ़ने से उसकी स्टेट में पोजिशन बने।