फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नाटक के माध्यम से बताया नारी का महत्व

नाटक के माध्यम से बताया नारी का महत्व

Sun, 10 Mar 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
नाटक के माध्यम से बताया नारी का महत्व
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। डॉ. गणेश दास डीएवी महिला महाविद्यालय में रोटरी क्लब करनाल मिडटाउन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूमंडलीकरण के दौर में स्त्री का स्थान विषय पर नाटक प्रस्तुत किया गया। रोटरी क्लब करनाल मिडटाउन के प्रधान सुखदेव देवगन तथा जिला गवर्नर चयनित रीतू ढींगरा ने विशेष तौर पर शिरकत की। रीतू ढींगरा ने कहा कि आज समाज का कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं की पहुंच न हो। सुखदेव देवगन ने कहा कि आज के समय में नारी अबला नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी घर, परिवार, समाज या देश तभी सशक्त, प्रगतिशील और खुशहाल बन सकता है, जब उसमें रहने वाली महिलाएं हर स्तर पर सशक्त होंगी। भारतीय समाज के परिप्रेक्ष्य में यह बहुत सुखद कहा जा सकता है कि बीते कुछ वर्षों में हर स्तर पर महिलाओं की स्थिति बेहतर हुई है। वे स्वयं तो निरंतर आगे बढ़ ही रही हैं, समाज का नजरिया भी उनके प्रति सकारात्मक हो रहा है। कालेज प्राचार्या डॉ. राकेश संधू ने कहा कि विद्यार्थियों की क्षमता विकास के लिए कालेज प्रबंधन कार्य कर रहा है। छात्राओं ने गायन, नृत्य, भाषण, कविता पाठ और नाटिका मंच कर महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर नूतन नारंग, सुभाष नारंग, डॉ. वीएस रैना, डॉ. रंजन शर्मा, डॉ. विनोद कालरा, डॉ. शालिनी देवगन व कर्नल सचदेवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed