फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   किस्त के नाम पर हड़पे 15 हजार 400 रुपये

किस्त के नाम पर हड़पे 15 हजार 400 रुपये

Sat, 17 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
किस्त के नाम पर हड़पे 15 हजार 400 रुपये
किस्त के नाम पर हड़पे 15 हजार 400 रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। दो युवकों ने फाइनेंस कंपनी के फर्जी कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति से कार की किश्त न भरने के नाम पर 15 हजार 400 रुपये का चूना लगाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने पहले कार के मालिक और उसके भाई को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों से कार कब्जे में लेने की बात कही। उसने कंपनी को फोन करके यह पूरी जानकारी दी। जब कंपनी से पता चला की वह कंपनी के कर्मचारी नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने मामले की पूरा सूचना सदर पुलिस का दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंद्री निवासी राहुल कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई शुभम के साथ इंद्री से करनाल जा रहा था। जब वह बलड़ी बाईपास पर पहुंचे तो वहां बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने कहा कि वह महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के रिकवरी मैन हैं। आरोपियों ने कहा कि आपकी कई किस्तें टूटी हुई हैं। इसलिए उनको कंपनी के ऑफिस चलना पड़ेगा। इसके बाद उन दो युवकों में से एक युवक उनकी कार में बैठ गया। वे दोनों को सेक्टर 16 में ले आए और इंद्री निवासी दोनों भाइयों को एक कमरे में बंद कर दिया। आरोपियों ने कहा कि आपकी कार को कब्जे में ले लिया है। कार को छुड़वाने के लिए 15 हजार 400 रुपये किस्त देनी होगी। इसके बाद दोनों भाइयों ने आरोपियों को यह रुपये दे दिए। फिर उन्होंने कंपनी में फोन किया। वहां से उन्हें पता लगा कि वे दोनों उनके कर्मचारी नहीं है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed