फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   16 thousand froud on the name of bike sale

फौजी बताकर साइबर ठग ने ठगे 16 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
16 thousand froud on the name of bike sale
सीआईएसएफ का जवान बताकर साइबर ठग ने बाइक बेचने के बहाने राजमिस्त्री से 16 हजार रुपये ठग लिए। जब राजमिस्त्री को बाइक नहीं मिली तो उसने इसकी शिकायत साइबर थाना में दी। पुलिस जांच कर रही है। करनाल निवासी राजमिस्त्री प्रवीण ने बताया कि उसे काम पर जाने के लिए एक बाइक की जरूरत थी। दो दिन पहले वह फेसबुक चला रहा था तो देखा कि एक बाइक की पोस्ट डाली थी। जिसे वह व्यक्ति बेचना चाह रहा था। उसने उस आईडी पर मैसेज किया तो आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर दे दिया। बात की तो उसने अपना नाम मोहन कुमार बताया और कहा कि वह सीआईएसएफ का जवान है। उसने अपना आई कार्ड भी भेजा। बाइक की 15 हजार रुपये में बात हो गई। आरोपी ने कोरियर के नाम पर पहले 3100 रुपये, फिर जीएसटी के नाम पर 6199 रुपये और फिर 7100 रुपये अपने नंबर पर गुगल पे करा लिए और बोला कि कल बाइक तुम्हारे पास आ जाएगी। कोरियर वाले का नंबर भी दे दिया। अगले दिन उसने उस नंबर पर कॉल कर पूछा तो वह टाल मटोल करता रहा। उसने दोबारा आरोपी को कॉल किया तो बोला कि दस हजार रुपये और डलवाने पड़ेंगे तभी बाइक मिलेगी और रुपये देने से मना किया तो वह गालियां देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed