फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   16 passengers fined for not following Corona instructions

कोरोना हिदायतों का पालन न करने वाले 16 यात्रियों पर जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
16 passengers fined for not following Corona instructions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा परिवहन विभाग के कुछ कर्मचारियों पर कोरोना हिदायतों का असर दिखाई नहीं दे रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नए बस अड्डे पर सोमवार को पंचकूला व गुरुग्राम डिपो की बसों के कंडक्टर बिना मास्क नजर आए। वहीं कोरोना हिदायतों का पालन न करने वाले 16 यात्रियों पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। हालांकि बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या कम हुई है। रोजाना यहां राज्य भर के सभी जिलों के डिपो की करीब 500 बसें पहुंच रही हैं।
दूसरे जिलों से आ रही बसों में सवार यात्रियों का टीकाकरण प्रमाणपत्र भी नहीं जांचा जा रहा। विभाग के करनाल डिपो महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि सरकार की हिदायत के अनुसार नए बस अड्डे पर केवल वही व्यक्ति प्रवेश के लिए मान्य होगा जिसने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले रखी हैं। बिना टीकाकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है। मास्क लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

पंचकूला, चंडीगढ़ से वापसी पर 15 रुपये अतिरिक्त किराया
हरियाणा परिवहन की चंडीगढ़ व पंचकूला से आने वाली बसों में किराये के अलावा 15 रुपये अतिरिक्त शुल्क बढ़ा दिया गया है। चंडीगढ़ से करनाल तक 160 रुपये बस किराया है। अब यह 175 रुपये कर दिया है। चंडीगढ़-जिरकपुर बॉर्डर पर निर्माणाधीन अंडरपास के कारण बसों को अन्य मार्गों से अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ता है। जिस कारण किराये के साथ यह शुल्क जोड़ दिया गया। उधर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नए बस अड्डे पर सोमवार दोपहर एक बजे बिजली गुल हो गई। दोपहर बाद तक बिजली नहीं थी। दो घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से पानी की समस्या पैदा हो गई। वाटर कूलर, शौचालयों व नियमित सफाई कार्य के लिए पूरा दिन पानी की जरूरत पड़ती है। अड्डे की बिजली लाइन बलडी गांव से लगती है। बारिश व तेज हवा के कारण लाइन में बार-बार फाल्ट आते हैं, क्योंकि लाइन के समीप पेड़ हैं। परिवहन विभाग का प्रयास है कि इस लाइन को कर्ण लेक की बिजली लाइन से जोड़ा जाए ताकि समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस यात्री हो या कर्मचारी सभी के लिए कोरोना हिदायतों का पालन जरूरी है। शहर के दोनों बस अड्डों पर गहन जांच की जा रही है। सोमवार को लापरवाही बरतने वाले 16 यात्रियों पर पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना किया गया। यदि कोई यात्री बहस करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दे रहे हैं। दूसरे जिलों की बसों के कंडक्टर यदि मास्क नहीं लगा रहे थे तो वे इसकी जांच कर कार्रवाई करेंगे।
- कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक, करनाल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed