फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   16 lakh quintals of sugarcane crushed in 55 days

नई चीनी मिल में 16 लाख क्विंटल गन्ना पेराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
16 lakh quintals of sugarcane crushed in 55 days
करनाल। मेरठ रोड स्थित सहकारी चीनी मिल में मौजूदा पेराई सत्र में अब तक 55 दिनों के अंदर 16 लाख क्विंटल गन्ना पेराई की गई है। इससे करीब 1.30 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है। गन्ने से चीनी रिकवरी 9.75 प्रतिशत रही है। आठ नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इस मिल के नए प्लांट की शुरूआत की थी। ये जानकारी मिल की प्रबंध निदेशक अदिति ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 70 के दशक में स्थापित की गई चीनी मिल की क्षमता 1250 टन प्रतिदिन की थी। इसका सत्र 1991-92 में विस्तारीकरण करके प्रतिदिन 2200 टन किया गया। करनाल क्षेत्र के 133 गांवों के लगभग 2500 किसान गन्ने की खेती करते हैं। पुरानी चीनी मिल से करीब 35 लाख क्विंटल प्रति सीजन गन्ने की पेराई औसतन होती थी। जबकि मिल के क्षेत्र में गन्ना उत्पादन 50 लाख क्विंटल तक था। इसके अलावा 15 लाख क्विंटल गन्ने को किसान प्रदेश की अन्य चीनी मिलों में ले जाते थे। इससे किसानों की लागत भी बढ़ जाती थी। उन्होंने कहा कि विस्तारित चीनी मिल क्षेत्र में उत्पादित पूरे गन्ने की पेराई करने में सक्षम है। इससे किसानों की समस्या का निराकरण भी हो गया है। उन्होंने कहा कि पिछले पेराई सत्र 2020-21 के दौरान भी नई मिल से 10 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर 9.17 प्रतिशत रिकवरी के साथ करीब एक लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed