फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   16.5 lakh froud with farmer

जमीन बेचने के नाम पर किसान से साढ़े 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
16.5 lakh froud with farmer
किसान को खेती के लिए जमीन बेचने के नाम पर एक पिता-पुत्र द्वारा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने जमीन का बयाना कराने के बाद न रजिस्ट्री कराई न बयाना राशि लौटाई। पुलिस ने कैलाश गांव निवासी बृजपाल और उनके बेटे सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कैलाश निवासी किसान कृष्ण कुमार ने बताया कि बृजपाल ने 23 नवंबर को जमाबंदी 2013-14 के तहत आठ कनाल भूमि बेचने का इकरारनामा किया था। 35 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से तय हुए सौदे में साढ़े 16 लाख रुपये ब्याना राशि दी गई। बकाया राशि का भुगतान 22 जनवरी को रजिस्ट्री के समय करना था। उन्होंने बताया कि इस दिन मैं सुबह से शाम तक तहसील में रजिस्ट्री के लिए आरोपी का इंतजार करता रहा लेकिन वह नहीं पहुंचा। तहसील में अपनी हाजिरी लगवाई और भूमि का जानकारी ली तो पता चला कि आरोपी ने उन्हें कोई भूमि बेची ही नहीं है, भूमि उसने अपने लड़कों के नाम करवा रखी है। आरोपी के बेटे सोनू को इस बात का पहले से पता था, लेकिन फिर भी उसने साजिश के तहत इकरारनामा कराया। आज तक न तो उनकी भूमि की रजिस्ट्री हुई है और न ही बयाना राशि वापस मिली है।
विज्ञापन

पहले से बिकी जमीन को बेचने के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
पुलिस को दी दूसरी शिकायत में कैलाश गांव के कृष्ण कुुमार ने बताया कि गांव के नाथी ने पहले से बेची गई जमीन को उन्हें बेचने के नाम पर 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उनका कहना है कि आरोपी ने पैसे ले लिए लेकिन रजिस्ट्री कराने के नाम पर टाल मटोल करता रहा। उन्होंने जमीन की डिटेल निकलवाई। तो पता चला कि आरोपी ने पहले ही जमीन किसी अन्य को बेच रखी है कि साजिश के तहत उनसे पैसे लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed