फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर कोहंड व समानाबाहु में मिल रही है सीएनजी, 4 पंपों पर जुलाई में शुरू होगी सीएनजी

दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर कोहंड व समानाबाहु में मिल रही है सीएनजी, 4 पंपों पर जुलाई में शुरू होगी सीएनजी

Sun, 26 May 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर कोहंड व समानाबाहु में मिल रही है सीएनजी, 4 पंपों पर जुलाई में शुरू होगी सीएनजी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। स्मार्ट सिटी करनाल में पीएनजी के साथ-साथ सीएनजी पर काम चल रहा है। दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे पर कोहंड और समानाबाहु के पेट्रोल पंपों पर सीएनजी शुरू हो गई है। अब दो और हाइवे पर, एक शहर के बीच और एक यमुनानगर हाइवे पर सीएनजी शुरू करने पर काम चल रहा है। जो जुलाई में शुरू हो जाएंगे। दोनों पंप शुरू होने से शहरवासियों को पानीपत जाने से राहत मिली है।
करीब डेढ़ महीने के बाद उन्हें इतना दूर भी जाने की जरूरत नहीं रहेेगी। अब तक शहर में मात्र एक फीसदी ही सीएनजी की गाड़ियां चल रही हैं। सुविधा शुरू होने के बाद गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ेंगी। साथ ही सीएनजी टैंक लगाने वालों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन


जिले में होंगे छह सीएनजी पंप
इंद्रप्रस्त गैस लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रभारी अंकुश जैन ने बताया कि करनाल जिले में छह सीएनजी पंप लगाए जाएंगे। इनमें से दो पंप शुरू हो दिए हैं। जो दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे पर गांव कोहंड में कल्याण फिलिंग स्टेशन और गांव समानाबाहु में महेंद्र फ्यूल जंक्शन पर शुरू किया है। इसके बाद अब चार को शुरू करने का काम चल रहा है। इनमें से शहर के बीच आईटीआई चौक से कुंजपुरा रोड पर आनंद फिलिंग स्टेशन, गांव दादूपुर में कला ऑटो पंप, इसके अलावा एक पंप घरौंडा और दूसरा भी हाइवे पर ही लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जुलाई में शुरू होंगे चारों सीएनजी पंप
इंद्रप्रस्त गैस लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रभारी अंकुश जैन ने बताया कि चारों पंपों पर काम जोरों से चल रहा है। जुलाई के महीने में चारों को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed