फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   155 tube wells will be repaired in five wards

Karnal News: पांच वार्डों में 155 ट्यूबवेलों की होगी मरम्मत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
155 tube wells will be repaired in five wards
- बेहतर होगी पेयजल सुविधा, 1.20 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के पांच वार्डों में जल्द बेहतर पेयजल सुविधा मिलेगी। नगर निगम ने वार्ड नंबर 1, 5, 6, 7 और 11 में लगाए गए 155 ट्यूबवेलों की मरम्मत और देखरेख का जिम्मा निजी एजेंसी को देने का निर्णय लिया है। इसके लिए करीब 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस काम के लिए टेंडर प्रक्रिया का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, जिससे ट्यूबवेल में आने वाली तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा।
निगम अधिकारियों के अनुसार गर्मी के मौसम में अक्सर ट्यूबवेलों में तकनीकी खराबी आने की शिकायतें बढ़ जाती हैं, जिससे कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित होती है। ऐसे में निगम ने इस बार पहले से ही सतर्कता बरतते हुए इन वार्डों में कार्यरत ट्यूबवेलों के लिए सालभर की मरम्मत और रख-रखाव योजना को अमलीजामा पहनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

तत्काल समस्या के समाधान की मिलेगी सुविधा

टेंडर की प्रक्रिया में कई बार देरी हो जाती है, जिससे ट्यूबवेल बंद होने पर संबंधित क्षेत्र के लोगों को कई दिनों तक पानी की किल्लत झेलनी पड़ती है लेकिन इस नई योजना के तहत अब किसी भी ट्यूबवेल में खराबी आने पर एजेंसी तत्काल मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य करेगी। नगर निगम का यह कदम गर्मी और मानसून के बीच उत्पन्न होने वाली जल संकट की समस्या को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पांचों वार्डों में हजारों की आबादी निवास करती है, जहां मुख्य रूप से ट्यूबवेलों से पानी की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन वार्डों में होगा कार्य-


वार्ड नंबर 1 : शहर का पुराना क्षेत्र, जहां आए दिन ट्यूबवेलों की शिकायतें आती हैं।



वार्ड नंबर 5 व 6 : इन इलाकों में हाल के वर्षों में आबादी तेजी से बढ़ी है, जिससे ट्यूबवेलों पर लोड अधिक है।



वार्ड नंबर 7 व 11 : यहां की ट्यूबवेल लाइनें पुरानी हैं, जिनकी अक्सर मरम्मत की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed