{"_id":"5c7c2a13bdec2273ab608392","slug":"151551641107-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्री में आयोजित सजदा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व बेटियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्री में आयोजित सजदा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व बेटियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंद्री। इंद्री की अनाजमंडी में जय भारत युवा मंडल एवं सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन की ओर से सजदा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद अशवनी चोपड़ा की पत्नी किरण चोपड़ा शर्मा चोपड़ा इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंची। किरण चोपड़ा ने कार्यक्रम में मौजूद लड़कियों व महिलाओं का हौसला बढ़ाया। उन्हें मेहनत के दम पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह की अध्यक्षता डिपो-जनेसरो निवासी महिला बाला देवी ने की। किरण चोपड़ा ने दीप प्रज्जवलित कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के आयोजक जय भारत युवा मंडल के अध्यक्ष एवं उड़ाना के सरपंच सुरेंद्र उड़ाना, फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील जागलान, नपा चेयरपर्सन शिवानी गोयल ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो भेंट किया। किरण चोपड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षा बाला देवी को सम्मानित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सैकड़ों लड़कियों व महिलाओं को मुख्य अतिथि व आयोजकों ने सम्मानित किया। जय भारत युवा मंडल के अध्यक्ष एवं उड़ाना के सरपंच सुरेंद्र उड़ाना ने मुख्य अतिथि किरण चोपड़ा व कार्यक्रम में मौजूद सभी को सजदा के सफल आयोजन पर बधाई दी।
कार्यक्रम में मीना कांबोज, महेंद्रा चौहान, मेघा भंडारी, सोनिया पंडित, नगर पालिका इंद्री की चेयरपर्सन शिवानी गोयल, बॉलीवुड सिंगर रिद्धम रुहानी, मेरे यार सुदामा की मुख्य गायिका विधि देशवाल, ईशा पांचाल, स्मृति गौतम, एसएमओ डॉॅ. दीपक कुमार गुप्ता, आयुषि व देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही महिलाएं
किरण शर्मा चोपड़ा ने कहा कि हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वह कमजोर नहीं बल्कि सशक्त हैं। देश में अनेक उच्च पदों पर महिलाएं विराजमान हैं। महिलाएं और हमारी बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। अब वह समय नहीं रहा कि बेटियां पीछे हैं। बेटा-बेटी एक समान हैं। जब घर पर पूजा करते हैं तो सबसे पहले बेटियों की जरूरत पड़ती है। मां अपनी संतान की प्रथम गुरु होती है। आज सारा देश विंग कमांडर अभिनंदन की मां को अभिनंदन कर रहा है। हम सब भी अभिनंदन की मां को प्रणाम करते हैं। उन शहीदों की परिवारों को भी नमन करते हैं जिनके जवान शहीद हुए हैं।
विधि देशवाल ने टीम के साथ भरा देशभक्ति का जज्बा
बॉलीवुड सिंगर रिद्धम रुहानी व मेरे यार सुदामा की मुख्य गायिका विधि देशवाल व ईशा पांचाल आदि ने शहीदों पर आधारित गीत प्रस्तुत कर लोगों में देशभक्ति का जज्बा भर दिया। कार्यक्रम के मंच से किरण चोपड़ा ने हरियाणा की बेटियां पुस्तक लॉन्च की। कांता वर्मा ने महिलाओं पर आधारित कविता पेश की।