फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   धुंध में ओवरटेक करते ट्राले ने स्कूल बस को मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत, ड्राइवर व हैल्पर सहित 9 बच्चे घायल

धुंध में ओवरटेक करते ट्राले ने स्कूल बस को मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत, ड्राइवर व हैल्पर सहित 9 बच्चे घायल

Fri, 21 Dec 2018 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
धुंध में ओवरटेक करते ट्राले ने स्कूल बस को मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत, ड्राइवर व हैल्पर सहित 9 बच्चे घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंद्री (करनाल)। निर्माणाधीन करनाल-इंद्री रोड पर गांव जनैसरो के समीप ओवरटेक करने में एक तेजरफ्तार बजरी से ओवरलोड ट्राले ने सामने से आ रही स्कूल बस को टक्कर मार दी। हादसे के समय धुंध भी थी। इस हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 9 विद्यार्थियों समेत बस चालक और हेल्पर महिला भी घायल हो गए।
वहीं, दुर्घटना के बाद छोटे पत्थरों से भरा ट्राला सड़क के किनारे पलट गया और उसका चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने पहले तो घायल बच्चों को अस्पताल में पहुंचाया और फिर गुस्से में उस ट्राले और एक ट्रक में आग लगा दी। हालांकि, आग को जल्दी ही काबू कर लिया गया। इतना ही नहीं गुस्साए ग्रामीणों ने पांच ट्रकों में तोड़फोड़ की और आठ ट्रकों की तेल की टंकी में हथौड़ा मारकर आग लगाने के लिए लीक कर दिया। सूचना मिलने पर तीन डीएसपी, एसडीएम, सीआईए की दोनों टीमें पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया।
विज्ञापन

इस दौरान करीब चार घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोपहर 12.30 बजे ग्रामीणों ने जाम खोला। देर शाम तक छह बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया और तीन बच्चों की हालत अभी गंभीर बनी हुई, जिनका इलाज शहर के ही प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। बस ड्राइवर की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्री के सेंट सिमरन पब्लिक स्कूल बस चालक संजय सुबह करीब साढ़े सात बजे बच्चों को लेने के लिए रवाना हुआ। खेड़ी मानसिंह, कमालपुर, घीसरपड़ी, गढ़ी गुजरान, बीबीपुर जाटान से बच्चों को लेकर वापस इंद्री जा रही थी। बस में गढ़ी गुजरान का छठी कक्षा का विद्यार्थी यशमित (10), 10वीं कक्षा का 16 वर्षीय साहिल (16) बस में आगे बैठे थे। इसके अलावा, बस में मानसिंह खेड़ी के भाई बहन यश व खुशी, बीबीपुर जाटान का विवेक, कमालपुर का दक्षसित, बीबीपुर जाटान की मानसी, रिया, भावना, ऋषिक, शुभम सवार थे। हेल्पर महिला सोनिया भी बस में ही थी। धुंध के बीच जैसे ही बस जनैसरों से आगे निकली तो इंद्री की ओर से एक ट्रक आ रहा था। अचानक इस ट्रक को ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार में ओवरलोडेड ट्राला आया और उसने सामने से आ रही स्कूल बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला शीशा टूट गया और आगे बैैठे साहिल व यशमीत बस के आगे सड़क पर गिर गए और ट्राले ने उनको कुचल दिया, जिनकी मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा, सभी नौ बच्चे घायल हो गए और ड्राइवर व हेल्पर महिला भी घायल हो गई। जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण सड़क पर जमा हो गए और ट्राले और एक ट्रक में आग लगा दी। हालांकि, मौके पर पुलिस के पहुंचने के कारण आनन फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू किया। इस दौरान ग्रामीणों ने चार घंटे तक करनाल इंद्री रोड पर जाम लगाए रखा। इंद्री के डीएसपी कुशलपाल राणा का कहना है कि आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed