फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जनता ने सीएम मनोहर लाल और रेणु बाला गुप्ता पर फिर जताया विशवास, विपक्षी नहीं भेद पाए भाजपा का किला

जनता ने सीएम मनोहर लाल और रेणु बाला गुप्ता पर फिर जताया विशवास, विपक्षी नहीं भेद पाए भाजपा का किला

Thu, 20 Dec 2018 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
जनता ने सीएम मनोहर लाल और रेणु बाला गुप्ता पर फिर जताया विशवास, विपक्षी नहीं भेद पाए भाजपा का किला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम चुनाव में करनाल की जनता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता पर एक बार फिर से विश्वास जताया है। मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रेनू बाला गुप्ता 69960 मत लेकर विजयी रही।
उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी इनेलो समर्थित आशा वधवा को 9358 मतों के अंतर से पराजित किया। हालांकि, इनेलो-बसपा और कांग्रेस ने राजनीतिक मर्यादा को तोड़ते हुए महागठबंधन कर सीएम को घेरने की कोशिश की, लेकिन इन दलों का समर्थन वोटों में तब्दील नहीं हो सका। सीएम को उनके ही गढ़ में घेरने के लिए विपक्ष ने चक्रव्यूह रचा और इनेलो समर्थित आशा वधवा को समर्थन दिया।
विज्ञापन

उधर, विकास के नारे के दम पर रेणु बाला गुप्ता ने विपक्षियों के चक्रव्यूह को तोड़ा और दोबारा से मेयर का ताज अपने नाम किया। इससे पहले, शहर के डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुबह 8 बजे मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई और करीब 1 बजे सभी 20 वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोमल चंदेल तीसरे और बेअंत कौर रही चौथे स्थान पर
गौर हो कि मेयर के पद के लिए इस चुनाव में 8 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें रेनू बाला गुप्ता भाजपा के चिह्न पर तथा शेष आजाद प्रत्याशी थे। मेयर पद चुनाव के लिए रेनू बाला गुप्ता 69960, आशा वधवा 60612, कोमल चंदेल 10019, तुलसी 1644, बेअंत कौर 7336, राधा देवी 889, रानी काम्बोज 1029 तथा शिक्षा को 501 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार नोटा को 1032 वोट मिले। रिजेक्टेड बैलेट वोटों की संख्या 269 रही। यहां यह बताना भी उचित रहेगा कि चुनाव में 1 लाख 53 हजार 291 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।

ये महिलाएं रहीं विजयी
नगरनिगम के आम चुनाव में 20 पार्षद चुने गए हैं। इनमें 7 महिलाओं ने भी विजय का परचम लहराया है। इन महिला पार्षदों में वार्ड नंबर 3 से मनजीत कौर, वार्ड नंबर 4 से नीलम, वार्ड नंबर 6 से नीलम देवी, वार्ड नंबर 8 से मेघा भंडारी, वार्ड नंबर 11 से रमनजीत कौर, वार्ड नंबर 12 से मोनिका गर्ग और वार्ड 16 से रजनी परोचा के नाम शामिल हैं।

सबसे कम वोटों से हारे तितोरिया व मोनिका गर्ग को मिली सबसे ज्यादा वोट
करनाल नगर निगम चुनाव प्रदेश में काफी रोचक रहा। कांग्रेस के विनोद तितोरिया मात्र 16 वोटों से हारे और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग की पुत्रवधू मोनिका गर्ग वार्ड नंबर 12 से सबसे अधिक 4817 वोटों से विजयी हुई।


ढोल नगाड़ों के साथ निकाला विजयी जुलूस
मेयर के चुनाव में रेनू बाला गुप्ता की जीत के बाद से भाजपा नेता और विधायक डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के गेट के सामने जुटने शुरू हो गए और मेयर की जीत की घोषणा के तुरंत बाद ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़े और भारत माता की जय के नारे लगने आरंभ हो गए। पूरा शहर ही नहीं बल्कि जिले के भाजपा के कार्यकर्ता झूमते नजर आए और जुलूस के रूप में नवनिर्वाचित मेयर रेनू बाला गुप्ता को गाड़ी में बैठाकर उनके घर लेकर आए। भाजपा कार्यकर्ताओं को शहर के गणमान्य व प्रमुख व्यक्ति मुबारकबाद देते हुए दिखाई दिए, इस विजयी जुलूस में अंजान भी जानकार बनने की होड़ में भारत माता की जय के नारे लगाते दिखाई दिए। एक खुशीनुमा माहौल भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed