{"_id":"5bedc81fbdec2269695da456","slug":"151542309919-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरत बाबा बू अली शाह कलंदर साहिब के सालाना उर्स पर निकाली शोभायात्रा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरत बाबा बू अली शाह कलंदर साहिब के सालाना उर्स पर निकाली शोभायात्रा।
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हजरत बाबा बू अली शाह कलंदर साहिब का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। सुबह चांद सराय से शोभायात्रा निकाली गई। गुरु महाराज रामकरण एवं गद्दी नशीन रवि साई ने शोभायात्रा की अगुवाई की। श्रद्धालु चादर मुबारक लेकर साथ-साथ चले। घोड़ों पर सवार सेवक बाबा की शान में चढ़ाए जाने वाले पंखे लेकर चले। रथ बग्गी पर बाबा का स्वरूप था। इसके आगे शहर के मशहूर बैंड थे। शोभायात्रा ने दरगाह कलंदर साहिब पर विश्राम लिया, जहां चादर मुबारक पेश की गई। शोभायात्रा में सर्वधर्म एकता और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। पार्क में भंडारा लगाकर प्रसाद बांटा गया। शाम को कव्वाली कार्यक्रम हुआ, जिसमें विक्की बादशाह, ईनाम साबरी ने कलंदर साहिब की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान भंडारा भी लगाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।