फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दिनदहाड़े लूट की वारदात से विकास कालोनी में दहशत, सदमे में पीड़ित परिवार ने छोड़ा शहर

दिनदहाड़े लूट की वारदात से विकास कालोनी में दहशत, सदमे में पीड़ित परिवार ने छोड़ा शहर

Sun, 15 Apr 2018 11:37 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े लूट की वारदात से विकास कालोनी में दहशत, सदमे में पीड़ित परिवार ने छोड़ा शहर
दिनदहाड़े लूट की वारदात से विकास कॉलोनी में दहशत, सदमे में पीड़ित परिवार ने छोड़ा शहर
विज्ञापन

राकेश चौहान
करनाल। दिनदहाड़े परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट की वारदात से विकास कालोनी के लोग सदमे में हैं। डर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोग अब घर की डोरबैल बजने पर भी दरवाजा नहीं खोल रहे हैं और घर के ऊपर जाकर ही बात करते हैं, न की दरवाजा खोलकर। घबराए लोगों ने घरों के अदंर कुंडी के साथ साथ ताले लगाने शुरू कर दिये हैं। वहीं, पीड़ित परिवार इस कद्र तक घबराया हुआ कि भय में उन्होंने शहर छोड़कर अपने पैतृक गांव में ही पनाह ली है। परिवार के लोग और बच्चे अब भी सदमे में हैं और बार-बार उनके सामने बदमाशों के खुंखार चेहरे घूम रहे हैं। उधर, दूसरे दिन भी पुलिस लूटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं जुटा पाई, हालांकि, पुलिस की टीमें तलाशी में छापेमारी कर रही हैं, लेकिन सुराग नहीं लगा है।
रविवार को अमर उजाला की टीम विकास कालोनी पहुंची। सबसे पहले टीम मंगतराम के घर पहुंची। बाहर देखा तो घर के गेट पर मोटा ताला जड़ा था। पड़ोसियों से पूछने की कोशिश की तो बार बार डोर बैल करने पर भी कोई बाहर नहीं आया। गली में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा था। डर के साये में लोगों ने अपने घरों के अंदर की कुंडी के साथ ताले लगाने शुरू कर दिये हैं, ताकि कोई अनजान व्यक्ति दरवाजा की कुंडी खोलकर सीधे घर में न आ सके। इसके बाद टीम के सदस्य दूसरी गली में पहुंची और डोर बैल बजाई तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई, बल्कि दो किशोर छत के ऊपर चढ़कर पहले उन्होंने बाहर खड़े हुए लोगों को देखा और वहीं से बात की। इसके बाद दूसरे घरों के बाहर देखा तो वहां भी ऐसे ही मैने गेट पर अंदर से ताला लगाया हुआ है। जिससे साफ जाहिर है कि कॉलोनी वासी डरे हुए हैं।
विज्ञापन

बाक्स
रातभर रोता रहा परिवार, धमकी से है डर
सेवा, सुरक्षा व सहयोग का दम भरने वाली पुलिस लोगों में विश्वास जमाने में कामयाब नहीं हो रही है। यही कारण है कि विकास कॉलोनी वासी मंगतरात अपनी पत्नी सीमा, बेटे अरपीत व वंश को लेकर गांव नगला में चला गया है। मंगतराम का पूरा परिवार डरा हुआ है। इस दहशत के कारण वे उन्होंने पूरी रात जागकर काटी, उसके बेटे व पत्नी का सुबह हुई लूट का वहीं भयानक मंजर बार-बार याद आ रहा है। इस कारण पूरी रात उसकी पत्नी व बच्चे रोते रहे। बच्चे रात को ही जिद करने लगे कि उन्हें तो गांव में जाना है। बता दें कि बदमाश जाते हुए परिवार को धमकी देकर गये थे कि अगर पुलिस को बताया तो रात को आकर तुम्हें मार देंगे। इससे परिवार के सदस्य घबराए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल हुई थी वारदात, सुराग अभी नहीं
गौरतलब है कि शनिवार दोपहर 2.20 बजे मेरठ रोड पर आईजी आवास से महज 500 मीटर की दूरी पर विकास कॉलोनी में चाकू व पेंचकस लेकर तीन बदमाश मंगतराम के घर में घुस गए। उस दौरान गली के सभी व्यक्ति बैसाखी को लेकर गुरूद्वारे गए हुए थे और मंगतरात व उसका एक बेटा वंश भी घर से बाहर था। घर में मंगतराम की पत्नी सीमा व बेटा अरपीत घर पर था। बदमाशों ने पहले सीमा के साथ मारपीट की और फिर उसकी बाजू पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने सीमा के बेटे अरपीत के सिर पर पेंचकस रख दिया तो दूसरे ने गर्दन पर चाकू रख दिया और महिला सीमा से घर से 15 तोले सोने के गहने व दो लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद फरार हो गए। इस बारे में सदर थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed