फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सिटी में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल को पुलिस की नई रणनीति, पीसीआर व राइडर्स का नया रूट प्लान तैयार

सिटी में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल को पुलिस की नई रणनीति, पीसीआर व राइडर्स का नया रूट प्लान तैयार

Tue, 13 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
सिटी में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल को पुलिस की नई रणनीति, पीसीआर व राइडर्स का नया रूट प्लान तैयार
सिटी में अनकंट्रोल हो रहे क्राइम पर कंट्रोल को पुलिस की नई रणनीति, पीसीआर व राइडर्स का नया रूट प्लान तैयार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सीएम सिटी में लगातार अनकंट्रोल हो रहे क्राइम को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने सुरक्षा को लेकर नई रणनीति तैयार की है। इसके तहस पीसीआर व राइडर्स के लिए नया रूट प्लान तैयार किया है। साथ ही तीन राइडर्स की संख्या भी बढ़ाई है। नई रणनीति के तहत पुलिस ने ज्यादा फोकस बाजारों पर किया है। बाजारों में हर शाम को पुलिस की नाकेबंदी होगी। इसके अलावा, सिटी में सार्वजनिक व कामर्शियल क्षेत्रों में भी पुलिस के नाके लगाए जाएंगे। हालांकि, पुलिस ने सिक्योरिटी के नजरिये से उन प्वाइंट्स का खुलासा नहीं किया है कि पुलिस कहां पर और कैसे तैनात रहेगी। देखना यह है कि क्या पुलिस की नई रणनीति के तहत वारदातों पर लगाई जा सकेगी और क्या वारदात के बाद अपरा धी काबू आ सकेंगे।
अपराध पर लगाम लगाने को लेकर एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने नई पुलिस लाइन करनाल में आयोजित जनरल परेड कार्यक्रम में जिले सभी पुलिस पीसीआर व राइडरों की विशेष चेकिंग की। इस दौरान पीसीआर में वायरलेस सैट, लाइट, कैमरा व अन्य उपकरणों को ठीक करवाया गया। बता दें जिले में 25 पीसीआर और 31 राइडर हैं। पहले 28 राइडर थे। नये रूट प्लान के तहत अब पीसीआर व राइडर शहर में विजिबिलिटी प्वाइंट्स पर दिखाई देंगे, जहां पर लोगों की संख्या अधिक होगी।
विज्ञापन

...................................................
आम जनता के साथ पुलिस कर्मचारियों का दुर्व्यवहार सहन नहीं होगा
इस दौरान एसपी ने कहा कि घटना के दौरान सबसे पहले पुलिस पीसीआर व राइड मौके पर पहुंचते हैं और वही सबसे पहले आम लोगों से मिलते हैं। तभी एक आम नागरिक के जहन में पुलिस की छवि का निर्माण होता है, इसलिए एक पुलिसकर्मी को सदैव शालीन, सभ्य और उचित आचरण वाला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में होने वाली अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस के सभी पैट्रोलिंग वाहनों के लिए एक नया रूट प्लान तैयार किया गया है, जो अति आवश्यक है। क्योंकि जनता के जान-माल की सुरक्षा करना पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य है और पीसीआर व राइडर की इसमें मुख्य भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा जनता के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा और यदि पुलिस कर्मचारीयों के साथ कोई गलत व्यवहार करता है तो कर्मचारी अपनी पीसीआर व राइडरों पर लगे कैमरे या अपने मोबाइल कैमरा से रिकार्ड कर उचित साक्ष्यों सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेश करें। ताकि उनके खिलाफ भी कानून में दिए गए प्रावधान के मुताबिक कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ड्यूटियों पर तैनात कोई भी कर्मी किसी भी प्रकार का नशा या धूम्रपान इत्यादि नहीं करेगा अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित
पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने को लेकर एसपी ने बेहतर कार्य करने पर 25 पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया है। इनमें सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, सदर थाना प्रभारी एसआई मनोज कुमार, थाना सदर एएसआई सुखबीर सिंह, एएसआई चंदन सिंह, एएसआई चरणसिंह, एएसआई सतपाल सिंह, मुख्य सिपाही गोपाल सिंह, मुख्य सिपाही भगवान सिंह, सिपाही सुनील सिंह, होमगार्ड राममेहर सिंह, एएसआई जयपाल सिंह, एसआई ऋषिपाल सिंह, सिपाही ललित कुमार, सिपाही सुभाष चंद, एएसआई निरंजन सिंह, मुख्य सिपाही लक्ष्मण सिंह, होमगार्ड रणधीर सिंह, मुख्य सिपाही राजेश कुमार, होमगार्ड गणेश कुमार, एएसआई नासी, मुख्य सिपाही भूपेन्द्र सिंह, सिपाही जरनैल सिंह, एएसआई गोविंद्र राम, सिपाही देवेंद्र सिंह और सिपाही जितेंद्र सिंह।

वर्जन
पुुलिस पहले से ही सतर्क है। पीसीआर व राइइडर्स को और ज्यादा अलर्ट रहने व गशत करने के आदेश दिये हैं। सुरक्षा के लिहाज से बाजारों पर फोकस किया गया है। बदमाशों को काबू करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही बदमाशों को काबू किया जाएगा।
-जेएस रंधावा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed