फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जगदीश को फंसाने के लिए नीलकंठ ने महिला को खिलाया था जहर-पुलिस

जगदीश को फंसाने के लिए नीलकंठ ने महिला को खिलाया था जहर-पुलिस

Fri, 21 Jul 2017 11:18 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
जगदीश को फंसाने के लिए नीलकंठ ने महिला को खिलाया था जहर-पुलिस
जगदीश को फंसाने के लिए नीलकंठ ने महिला को खिलाया था जहर-पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव कुचपुरा के बस स्टैंड के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ खाने से हुई एक महिला के मौत के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया है कि पूरी घटना को आरोपी नीलकंठ ने कुचपुरा निवासी जगदीश को फंसाने के लिए रचा था। नीलकंठ ने ही महिला को जहर दिया था और बाइक पर लेकर ही उसे कुचपुरा मे लेकर आया था, जो एक सीसीटीवी कैमरे में भी दिखाई दे रहा है। पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पूरी होने पर आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल में भेज दिया।

निसिंग थाना प्रभारी दीवान ने बताया की एक सप्ताह पहले शुक्रवार को गांव कुचपुरा के बस स्टैंड के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ से महिला की मौत हुई थी। मृतका के समीप उसका मोबाइल व जहर की एक शीश भी पड़ी हुई थी। महिला के मोबाइल के द्वारा पुलिस ने महिला की शिनाख्त की और उसके परिजनों को बुलाया। मृतका के पति ने गांव सिरसल जिला कैथल निवासी नीलकंठ शर्मा, उसके लड़के विपिन, रोहताश बदनारा सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या व सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर आरोपी नीलकंठ को कैथल के एक अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया था। जिसे अगले दिन कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया। थाना प्रभारी ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी ने कबूल लिया है कि उसने निसिंग से जहर खरीदा था और महिला को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed