फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   15 years old girl married stoped

15 साल की नाबालिग का विवाह रुकवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
15 years old girl married stoped
करनाल। घरौंडा क्षेत्र में पुलिस और महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम ने रविवार को एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का विवाह रुकवाया। नाबालिग का विवाह 23 वर्षीय युवक के साथ एक निजी मैरिज हॉल में करवाया जा रहा था। इस मामले की किसी ने सूचना पुलिस को दी तो यह कार्रवाई की गई। लड़की के दस्तावेजों की जांच की गई तो उसे नाबालिग पाया। इस दौरान नाबालिग की मां ने बताया कि लड़की का पिता बीमार है इसलिए उसका विवाह करवाया जा रहा है। युवक व नाबालिग पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उधर महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने मंगलवार को न्यायाधीश अक्षय चौधरी की कोर्ट में बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी। जिस पर कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए गत शुक्रवार को बालिग होने तक बाल विवाह पर रोक लगाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

नाबालिग का विवाह करवाना संगीन अपराध है। उसकी शादी को रुकवा दिया गया है। समाज के लोगों की भी जिम्मेदारी है कि ऐसे कृत्यों को बढ़ावा न दें।
-रजनी गुप्ता, महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed