Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   15. Due to the construction of a new road, the people of the area got a gift

15. नई सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को मिली सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
15. Due to the construction of a new road, the people of the area got a gift
300- निर्माणधीन रास्ता
करनाल। कई वर्षों के बाद गांव घीड़ में 33 फुट रास्ते की सौगात मिली है। यह रास्ता करीब एक किलोमीटर लंबा है, जो करनाल गढ़ी बीरबल मार्ग से होकर शेरगढ़ टापू जाने वाले रास्ते से जुड़ा हुआ है। प्रशासन द्वारा रास्ता खुलवाने के बाद इस पर काम भी शुरू हो चुका है। जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण मामचंद, रवि कुमार, लख्मीचंद, महेंद्र सिंह, सूरजभान और संजय का कहना है कि रास्ते के शुरू होने से ग्रामीणों काफी राहत मिली है। अब ग्रामीणों को यमुना पुल पर घूमकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे पूर्व ग्रामीणों को यमुना पुल पर जाने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी, परंतु रास्ता बनने से ग्रामीण कम दूरी तय कर यमुना पुल पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण सतीश कुमार, संजय कुमार, सोनू व रिंकू का कहना है कि यह रास्ता करनाल मार्ग से शेरगढ़ टापू जाने वाले रास्ते के साथ मिला हुआ है। आगे चलकर यह रास्ता हरियाणा से यूपी को जोड़ता है। रास्ता खुलने से पूर्व धान ओर गेहूं के सीजन के दौरान मंडी में जाने वाली ट्रैक्टर ट्रॉलियां गांव से होकर गुजरती थी। जिसके कारण गांव में जाम की समस्या रहती थी। परंतु इस रास्ते के शुरू होने से सभी ट्रॉलियां इसी रास्ते से आवागमन करेंगी। जिस कारण ग्रामीणों को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के उत्तर में नई सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब इस पर सरपट वाहन दौड़ रहे हैं। नई सड़क से इस क्षेत्र के कैलाश गांव, आरके पुरम कॉलोनी, शक्ति पुरम व मंगलपुर की आबादी को एक बड़ा तोहफा मिला है। कुछ दिन पहले उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने निर्माणाधीन इस मिनी बाईपास का निरीक्षण कर इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे।
उपायुक्त ने बताया कि नई सड़क 1. 6 किलोमीटर लंबी है, इसकी चौड़ाई 30 फुट है। सड़क का काम पूरा हो चुका है लेकिन दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइलों से बर्म पक्के किए जाएंगे और यह कार्य दिसंबर तक पूरा होगा। सड़क के निर्माण पर अनुमानित दो करोड़ रुपये की लागत आई है। उपायुक्त ने बताया कि नई सड़क बनने से नेशनल हाईवे पर शहरी यातायात भी डीकंजेस्ट यानी वाहनों की भीड़ कम हुई है। यही नहीं कुंजपुरा रोड से कैलाश रोड तक जाने के लिए हाईवे से गुजरकर जो रास्ता तय करना पड़ता था, उसके लिए करीब 25 मिनट का समय बचा है।

नई सड़क के निर्माण को लेकर जनता की मांग पूरी हुई है। अब सड़क के दोनों ओर क्षेत्र का स्वरूप ही बदल गया है। पहले यहां कच्चा रास्ता होने से धूल उड़ती थी। अब पक्की सड़क से क्षेत्र का सौंदर्यीकरण हो गया है। स्मार्ट सिटी लि. की ओर से इस सड़क के किनारे एक खाली पड़े छह एकड़ के मैदान पर हॉकी का एस्ट्रोट्रफ ग्राउंड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed