{"_id":"676f11208cc30cd5bf001cc7","slug":"15-days-holiday-in-schools-from-1st-karnal-news-c-18-knl1008-548411-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पहली से स्कूलों में 15 दिन का अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पहली से स्कूलों में 15 दिन का अवकाश
Sat, 28 Dec 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शीतलहर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां घोषित कर दी हैं। विद्यार्थियों की पहली से 15 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी। वहीं सर्दी को देखते हुए आईटीआई खुलने का समय भी एक घंटा देरी से कर दिया गया है।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया किशिक्षा विभाग ने बढ़ते हुए शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों में अवकाश के आदेश जारी किए हैं। आदेशों में कहा गया है कि राज्य के सभी विद्यालयों में एक जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि इन आदेशों के अनुपालन में जिले के सभी विद्यालय एक जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक बंद रहेंगे और 16 जनवरी को पुन: खुलेंगे।
वहीं सरकार ने दिसंबर–जनवरी में अत्यधिक धुंध और ठंड का हवाला देते हुए सभी राजकीय और प्राइवेट औद्योगिक शिक्षण संस्थानों व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) का समय बदल दिया है। एक से 31 जनवरी तक इनका टाइम सुबह 10 से शाम चार बजे तक रहेगा। यह समय बिना इंटरवल के निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
इस बारे में सभी आईटीआई प्रिंसिपलों व वर्ग अनुदेशक प्रभारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। विदित हो कि साल 2023 में ठंड की वजह से सरकारी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई थीं। शिक्षा विभाग ने तीसरी कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां 20 जनवरी तक करने के आदेश जारी कर दिए थे।
केवल प्रैक्टिकल के लिए आएंगे स्कूल
आदेश में यह भी कहा गया है कि इन छुटि्टयों के दौरान सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड आदि के नियमों के अनुसार बोर्ड कक्षाओं (10वीं और 12वीं) के लिए निर्धारित शेड्यूल के अनुसार खोल सकते हैं। विद्यार्थियों को केवल प्रैक्टिकल के लिए स्कूल में बुलाया जा सकता है। ये आदेश सरकारी और निजी दोनों ही स्कूलों पर लागू होंगे।