फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   15 dairies will be sealed if they do not shift despite construction

Karnal News: निर्माण के बावजूद शिफ्ट न करने पर 15 डेयरी होंगी सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
15 dairies will be sealed if they do not shift despite construction
- नोटिस के बाद 21 में से छह ने शिफ्ट की डेयरी, बकाया दो करोड़ भुगतान के आदेश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पिंगली डेयरी की जमीन पर प्लॉट लेने के बाद भी डेयरी शिफ्ट न करने वालों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई शुरू करेगा। निगम की ओर से अब तक 71 लोगों को नोटिस जारी किए थे। इनमें से छह डेयरी शिफ्ट कर चुके हैं। 65 पर अब कार्रवाई कभी भी हो सकती है। इनमें से 15 की शहर में चल रही डेयरियां सील होंगी। इस कार्रवाई के लिए निगम की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मांग की गई है।
दो बार में 50 को नोटिस जारी कर खाली प्लॉट में डेयरी निर्माण के सख्त आदेश जारी किए गए हैं। इन 71 डेयरी संचालकों को प्लॉट के करीब दो करोड़ रुपये जमा करवाने के लिए कहा गया है। यदि डेयरी शिफ्ट नहीं की तो इनके प्लॉट से लेकर रुपये तक जब्त कर लिए जाएंगे। सबसे पहले डेयरी निर्माण करने के बाद भी इनमें शिफ्ट न करने वाले 15 लोगों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यहां डेयरी को शिफ्ट कराने के लिए निगम ने सबसे पहले 24 जून को 21 ऐसे डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किए जिन्होंने पिंगली में डेयरी का निर्माण तो किया लेकिन शहर से डेयरी शिफ्ट नहीं की। इनमें से छह अब शिफ्ट हो चुके हैं बाकी 15 पर कार्रवाई होगी। इसके बाद प्लॉट लेने के बाद भी डेयरी का निर्माण न करने वाले 25 लोगों को 27 जून को नोटिस भेजा। इसके अलावा फिर से ऐसे 25 लोगों को एक जुलाई को नोटिस दिया। इन सभी पर करीब दो करोड़ रुपये की किस्तें बकाया हैं। जिसे जमा करवाने के लिए निगम बार-बार आदेश जारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की डेयरियों को बाहर शिफ्ट करने की योजना पिंगली में जमीन खरीदने के 22 साल बाद भी लंबित है। जिसकी वजह से इनसे निकलने वाले वेस्ट से शहर की निकासी ठप होती जा रही है। नगर निगम की ओर से शहर की डेयरियों को बाहर शिफ्ट करने के लिए 2003 में पिंगली में 131 बीघा जमीन खरीदी गई थी। 17 साल तक ये प्रोजेक्ट बेजान पड़ा रहा। पहली बार 2020 में इसकी सुध ली गई और प्लॉट आवंटन की तैयारी की गई। इस जमीन में से अब तक 144 प्लॉट दिए गए हैं। इनमें से केवल 35 ने डेयरियों को शिफ्ट किया है। बाकी 21 ने डेयरी की इमारत का निर्माण तो कर लिया लेकिन शहर से डेयरी शिफ्ट नहीं की। इनके अलावा बाकी 88 प्लॉट खाली पड़े हैं। अब डेयरी शिफ्ट करने वाले 35 को छोड़कर बाकी 109 को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।











पिंगली कॉम्प्लेक्स में छह लोगों ने डेयरी शिफ्ट कर ली है। बाकी पर कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है। जो शिफ्ट नहीं करेगा उस पर कार्रवाई जाएगी। जिन्होंने प्लॉट पर डेयरी का निर्माण नहीं किया उन्हें जल्द निर्माण करना होगा। वरना उन पर भी कार्रवाई होगी।

डॉ. वैशाली शर्मा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed