फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अब आठवीं कक्षा के बाद भी ले सकेंगे आईटीआई में दाखिला

अब आठवीं कक्षा के बाद भी ले सकेंगे आईटीआई में दाखिला

Sun, 04 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
अब आठवीं कक्षा के बाद भी ले सकेंगे आईटीआई में दाखिला
अब आठवीं पास भी कर सकेंगे आईटीआई
विज्ञापन

आठवीं पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। इस बार आईटीआई में 10वीं कक्षा के साथ-साथ 8वीं कक्षा पास विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। यह निर्णय सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया अभियान के सपने को पूरा करने के लिए लिया है। आठवीं कक्षा के बाद आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को इसका दोहरा लाभ होगा। विद्यार्थी औद्योगिक ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ दसवीं कक्षा की भी पढ़ाई कर सकता है। दाखिला लेने में पहले दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। विभाग ने इसके लिए शर्त रखी है कि अगर दसवीं कक्षा पास विद्यार्थियों के दाखिला लेने के बाद जो सीट बचेगी उसमें आठवीं कक्षा पास विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। तकनीकी शिक्षा में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह खुशी की बात है। क्योंकि इन कोर्सों में विद्यार्थियों को 2 साल का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों के लिए रोजगार के मार्ग खुल जाएंगे और विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ रोजगार भी कर सकते हैं।

चार कोर्स में हैं कुल 27 सीटें
शहर की बाबू मूल चंद जैन राजकीय औघोगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न कोर्सों की 27 सीटें हैं। इनमें एक हजार विद्यार्थियों के दाखिल होने हैं। इनमें 30 प्रतिशत सीटें लड़कियों की और 70 प्रतिशत सीटें लड़कों की है। इन कोर्सों में आठवीं पास विद्यार्थी सिर्फ कारपेंटर, वायरमैन, वेल्डर व पेंटर कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इन कोर्सों में पहले दसवीं पास विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सीट खाली होने पर ही आठवीं पास विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन



ऑनलाइन करने होंगे आवेदन
आईटीआई में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को इस बार आनलाइन आवेदन करना होगा। फिलहाल विभाग की ओर से आवेदन करने के लिए कोई तारीख नहीं आई है। जून माह के अंतिम सप्ताह तक आवेदन की तारीख निर्धारित की जाएगी और उसके बाद काउंसलिंग कर दाखिले की शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बार आठवीं पास विद्यार्थी भी आईटीआई में कारपेंटर, वायरमेन, पेंटर, व वेल्डर चार कोर्स में आवेदन कर सकते हैं। पहले दसवीं कक्षा पास विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उसके बाद जो सीटें रहेंगी, उनमें आठवीं कक्षा पास विद्यार्थियों का दाखिला होगा।
- बलदेव सिंह, प्रिंसिपल, आईटीआई करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed