फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 04 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन


रामनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने उसे जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विनोद की माता शशिबाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि विनोद की शादी डेढ़ माह पूर्व हुई थी। उनके बेटे का रिश्ता रामनगर वासी एक व्यक्ति ने कराया था। परिजनों ने बताया कि शनिवार को विनोद और उसकी पत्नी में आपसी कहासुनी हो गई। इसके बाद विनोद की पत्नी झगड़ा करके रामनगर में उस व्यक्ति के घर चली गई, जिसने उसका रिश्ता कराया था। अपनी पत्नी को मनाने के लिए विनोद भी पीछे पीछे वहीं चला गया। इसी दौरान विनोद की माता भी उसके बा वहीं चली गई। उसकी माता ने जाकर देखा कि विनोद की पत्नी और रिश्ता करवाने वाला व्यक्ति उसे बुरी तरह से पीट रहे थे। जब उसकी माता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे भी धक्के देकर बाहर निकाल दिया। पिटाई के बाद विनोद ने उल्टियां करनी शुरू कर दी। विनोद की माता ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब विनोद को उल्टियां लग रही थी तो उसने उसे बताया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर उसे कुछ पिलाया है। इसके बाद विनोद की हालत ओर ज्यादा खराब हो गए। इसके चलते शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच अधिकारी रघुबीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई अमित और माता शशिबाला ने उसकी पत्नी व उनका रिश्ता करवाने वाले पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed