फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   महागठबंधन के खिलाफ सरकार ने झोंकी ताकत, राष्ट्रीय महामंत्री ने संभाली कमान, बूथ संभालने को दूसरे जिलों से पहुंचे कार्यकर्ता

महागठबंधन के खिलाफ सरकार ने झोंकी ताकत, राष्ट्रीय महामंत्री ने संभाली कमान, बूथ संभालने को दूसरे जिलों से पहुंचे कार्यकर्ता

Sat, 08 Dec 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
महागठबंधन के खिलाफ सरकार ने झोंकी ताकत, राष्ट्रीय महामंत्री ने संभाली कमान, बूथ संभालने को दूसरे जिलों से पहुंचे कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। स्थानीय निकाय चुनाव की बिसात बिछने के बाद शह-मात का खेल शुरू हो चुका है। विपक्षी पार्टियों द्वारा सरकार के खिलाफ बने महागठबंधन की काट को लेकर भाजपा ने राष्ट्रीय महामंत्री व हरियाणा प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन को करनाल की कमान सौंपी है। विपक्ष द्वारा रचे जा रहे चक्रव्यूह से निकलने और जीत के दरवाजे तक पहुंचाने को लेकर डॉ. जैन ने सेक्टर-14 स्थित श्री कृष्णा मंदिर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई। इसके साथ ही बूथों को संभालने के लिए आसपास के जिलों से भाजपा कार्यकर्ता करनाल पहुंचने लगे हैं। जीत को लेकर सरकार और संगठन ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बैठक में मंत्री से लेकर जिलास्तर के बड़े नेताओं की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. जैन ने कहा कि प्रदेश के पांच स्थानीय निकायों के चुनाव हैं, लेकिन करनाल का चुनाव इनमें सबसे महत्वपूर्ण है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पर सीधे नजर रख रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए हनुमान के समुद्र लांघने का उदाहरण दिया।

कैथल व कुरुक्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने संभाला बूथ
निगम चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार से ही कैथल व कुरुक्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बूथ संभाल लिए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा ने बताया कि दोनों जिलों से करीब 45 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से 26 आ चुके हैं। यमुनानगर के जिला प्रभारी व अन्य दिग्गज भी करनाल में डेरा डाले हुए हैं। बता दें कि ये कार्यकर्ता पहले की चुनाव देख चुके हैं और बूथों पर इनकी अच्छी पकड़ है।
विज्ञापन



कई मंत्रियों समेत विधायक रहे बैठक में शामिल
बैठक में कैबिनेट मंत्री कविता जैन, राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, विधायक हरविंद्र कल्याण, विधायक बख्शीश सिंह विर्क, विधायक सुभाष सुधा, विधायक भगवान दास कबीरपंथी, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, भाजपा नगर निगम प्रत्याशी रेणू बाला गुप्ता, जिला प्रभारी जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, शुगरफैड चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, अशोक सुखीजा, स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद, यशपाल ठाकुर, आजाद सिंह, गुरविन्द्र सिंह, निर्मला बैरागी, वीरेंद्र चौहान, योगेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, प्रवीण लाठर, अमर ठक्कर, धर्मवीर मिर्जापुर कैथल जिला अध्यक्ष, मनमीत बावा सभी पार्षद प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed