फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   शुगरफैड के चेयरमैन के खिलाफ भाकियू ने खोला मोर्चा, खुली बहस की चेतावनी

शुगरफैड के चेयरमैन के खिलाफ भाकियू ने खोला मोर्चा, खुली बहस की चेतावनी

Sun, 14 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
शुगरफैड के चेयरमैन के खिलाफ भाकियू ने खोला मोर्चा, खुली बहस की चेतावनी
भाकियू ने शुगरफैड चेयरमैन को दी खुली बहस की चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
शुगरफैड चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। किसानों का एक-एक गन्ना खरीदने के बयान पर भाकियू ने गुमराह करने का आरोप लगाया है। भाकियू ने चेयरमैन को शुगर मिल के अंदर खुली बहस करने की चेतावनी दी है। भाकियू का कहना है कि एक तरफ तो प्रदेश व जिले के किसान अपना गन्ना यूपी में सस्ते दामों पर बेचने को मजबूर हैं और चेयरमैन एक-एक गन्ना खरीदने के झूठे दावे कर रहे हैं। वहीं पूरे मामले को लेकर आगामी रणनीति बनाने को भारतीय किसान यूनियन ने 18 जनवरी को अपनी बैठक बुलाई है। इसके बाद भी यूनियन अपना रुख स्पष्ट करेगी। उधर, किसानों के कड़े रुख को लेकर प्रशासन की धड़कन भी बढ़ गई हैं।

बता दें कि 20 जनवरी को सीएम मनोहर लाल 225 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई शुगर मिल की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम को लेकर शुगरफैड चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया समेत अन्य भाजपा नेता पूरा जोर लगा रहे हैं और किसानों को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए न्यौता दे रहे हैं। खुद भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने प्रेसवार्ता में दावा किया था कि सीएम के कार्यक्रम में हजारों किसान शिरकत करेंगे। ऐसे में कार्यक्रम में भीड़ जुटाने को लेकर भाजपा नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि हरियाणा सहकारी मिल प्रसंघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कथूरिया गन्ना उत्पादक किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। सांगवान ने आरोप लगाया कि कथूरिया दावा कर रहे हैं किसानों का सारा गन्ना खरीदा जाएगा, लेकिन वे किसानों की समस्याओं से अनजान क्यों बन रहे हैं। सच्चाई ये है कि किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है, किसान से मिल केवल एक एकड़ से 100 क्विंटल गन्ना खरीद रहा है, जबकि एक एकड़ में 400 क्विंटल तक गन्ना निकल रहा है। ऐसे में 300 क्विंटल गन्ना बेचने के लिए किसानों को सस्ते दामों पर गन्ना बेचने के लिए यूपी का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इसके उलट चेयरमैन किसानों को झूठे सपने दिखा रहे हैं। सांगवान ने कहा कि इस बार के गन्ना सीजन की जिस प्रकार से बांडिंग की गई है, जो कभी भी गत 42 सालों के मिल के पिराई सीजन के इतिहास में नहीं हुआ। किसान नेता ने कहा कि आने वाली 20 जनवरी को करनाल सहकारी शुगर मिल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगमन को लेकर शायद कथूरिया इस प्रकार की दावे कर रहे हैं, ताकि किसानों को गुमराह करके मुख्यमंत्री के आगमन पर किसानों की भीड़ जुटाई जा सके। सागवान ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शुगर मिल के नवीनीकरण करने की घोषणा किए जाने के बाद इलाके के किसान स्वयं ही उत्साहित हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष यशपाल राणा औंगद, जिला संरक्षक महताब कादियान, किरणपाल राणा सहित कई किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 को बुलाई जिला स्तरीय बैठक
भाकियू करनाल इकाई जिलाध्यक्ष यशपाल राणा औगंद ने बताया कि आने वाली 20 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगमन और म्हारा गांव जगमग गांव योजना पर चर्चा करने के लिए जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की 18 जनवरी को किसान पंचायत बुलाई गई है। इस पंचायत में दोनों मुद्दों को लेकर चर्चा करने के उपरांत रणनीति बनाई जाएगी। करनाल की जाट धर्मशाला में आयोजित की जाने वाली इस किसान पंचायत की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष रतनमान करेंगे और दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed