फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   शहीद के परिवार को सांत्वना देने वालों का लगा तांता

शहीद के परिवार को सांत्वना देने वालों का लगा तांता

Mon, 25 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
शहीद के परिवार को सांत्वना देने वालों का लगा तांता
कुरुक्षेत्र में होते हुए भी सीएम का शहीद के अंतिम संस्कार में भी शामिल न होना दुखद : तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि बड़ी दुखद बात है कि कुरुक्षेत्र में होते हुए भी प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने जिले के शहीद सैनिक के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे। इससे ही पता चलता है कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना अंतर है, भाजपा केवल सैनिकों और शहीदों के सम्मान की बात करती है, लेकिन प्रदेश के मुखिया को शहीद को भी नमन करने का समय नहीं है।
सोमवार को गांव रंबा में शहीद परगट सिंह के घर शोक जताने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति पाकिस्तान के प्रति रवैया पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है। सत्ता में आने से पहले भाजपा जिस तरह से आतंकवाद और आतंकवादियों के उन्मूलन की बात कर रही थी। वह पूरी तरह से हवा में साबित हुई है। सत्ता में आने के बाद भाजपा आतंकवाद और आतंकवादियों पर काबू पाने में नाकाम साबित हुई है। आतंकवादियों व आतंकवादी घटनाओं के साथ-साथ आतंकवादियों के हाथों शहीद होने वाले सैनिकों की संख्या में 700 गुणा वृद्धि हुई है। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार से शहीद सैनिक परगट सिंह के परिजनों को पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। तंवर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस कार्यकर्ता इस परिवार को आर्थिक और सामाजिक मदद देंगे। इस दौरान प्रदेश सचिव पंकज पूनिया, डॉ. सुनील पंवार, कृष्ण चंद बसताड़ा, रामशरण भोला, जोगिन्द्र राणा, संतोष कैरालिया, ज्ञान सहोता, प्रशांत अरोड़ा, मेहर सिंह, जोगिंद्र सिंह नली, मुनीश कामरा, बलवान सेन, पवित्र विर्क, श्रवण कुमार, भगवंत सिंह बांबा, करतार सिंह, गुरचरण सिंह कक्कड़, रघुबीर रोड, जगला राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहीद परगट सिंह के परिवार को सांत्वना देने वालों का लगा तांता
करनाल। देश की सीमा पर शहीद हुए गांव रंबा के सैनिक परगट सिंह के परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के लोग, राजनीतिक व प्रशासनिक अधिकारी परिवार को ढांढस बधाने पहुंचे। सोमवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह गांव रंबा में शहीद परगट सिंह के निवास पर शहीद के पिता रतन सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों को सांत्वना देने पहुंचे। इस दौरान कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव अशोक सुखीजा भी उनके साथ थे। ओएसडी ने कहा कि पूरा देश शहीद परगट सिंह को नमन कर रहा है, शहीद परगट सिंह की शहादत को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार शहीद के परिवार के साथ है, उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेद पाल ने भी शहीद के परिवार वालों को सांत्वना दी। एनसीपी के मीडिया प्रभारी और प्रदेश महामंत्री विजय पाल एडवोकेट, प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश बक्शी, कार्यालय प्रभारी राधेश्याम गुप्ता, अभिनंदन पाल, अशोक कांबोज, सावन आर्य, जगमीत संधू आदि ने भी शहीद परगट सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया। रजिस्ट्रार देवेद्र सचदेवा ने भी सैनिक को नमन करते हुए परिवार को सांत्वना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed