फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   14 women were duped of their jewellery by luring them with a reward for a beautiful design

Karnal News: सुंदर डिजाइन पर इनाम का लालच देकर 14 महिलाओं से ठगे जेवरात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
14 women were duped of their jewellery by luring them with a reward for a beautiful design
करनाल/निसिंग। सबसे अलग और सुंदर डिजाइन पर इनाम का लालच देकर गांव गोंदर की 14 महिलाओं से सोने और चांदी के गहने ठग लिए गए। ठग महिला ने चार दिन गांव में रहकर महिलाओं का विश्वास जीता और गहने लेकर भाग गई।
विज्ञापन

पहले दिन आरोपी महिला ने कुछ महिलाओं से चांदी की चुटकी व अन्य सामान लिया। इसके बाद उनके गहनों के डिजाइन को सबसे अलग और बेहतर बताकर उपहार में कुकर, परात और अन्य स्टील के बर्तन दिए। बात फैली तो गांव की अन्य महिलाएं भी संपर्क में आईं। उनसे सोने और चांदी के गहने लेकर महिला गायब हो गई। निसिंग थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सुदेश, ऊषा, पूजा, सोनिया, प्रियंका, पिंकी, रोशनी, सरोज, मुकेश, सुषमा, सीता, सीमा, पूनम, नरेशो व नन्नू राम ठगी का शिकार हुई हैं। उन्होंने बताया कि महिला एक छोटी बच्ची के साथ सोमवार को गांव में पहुंची थी। ग्रामीण महिलाओं से कहा कि उनके सोने-चांदी के जेवरात के डिजाइन उन्हें दिखाए, जिन्हें वह आगे कंपनी में भेजेगी। वहां से पसंद आने पर सबसे अलग डिजाइन के गहनों वाली महिलाओं को इनाम दिया जाएगा। कुछ महिलाओं से चांदी के जेवर लेने के बाद बताई गई योजना से उन्हें प्रेशर कुकर, स्टील के बर्तन इनाम में दिए। वीरवार को आरोपी महिला उनसे सोने और चांदी के और गहने लेकर ले गई। शुक्रवार को वह लौटी ही नहीं। ठगी का अंदेशा होने पर उन्होंने थाने में शिकायत की। निसिंग थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि गांव गोंदर की महिलाओं की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




15 हजार रुपये के इनाम का दिया लालच

महिलाओं ने बताया कि चांदी के गहनों पर केवल बर्तन इनाम में दिए गए। सोने के गहनों को आगे भेजने के बाद चुनिंदा पर 10 से 15 हजार रुपये तक का पुरस्कार देने का लालच दिया था। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने आरोपी महिला की गांव में अपने स्तर पर भी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद ही उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। महिलाओं का आरोप है कि शिकायत देने के बाद पुलिसकर्मियों ने भी उनका मजाक बनाया।




साढ़े तीन तोले सोना, 22 तोले के करीब चांदी
इनाम के लालच में महिला सुदेश ने आधा तोला की सोने की बाली, ऊषा ने 12 तोले चांदी और छह ग्राम सोने के जेवर, पूजा देवी ने आधा ताेले सोने के जेवर, सोनिया ने आधा तोले सोने के जेवर, प्रियंका ने चांदी व सोने के दो ग्राम के जेवर, पिंकी ने दो ग्राम के सोने का लॉकेट, रोशनी ने दो ग्राम सोने की बाली, सरोज ने पांच ग्राम चांदी की पाजेब, मुकेश ने चांदी की पाजेब, सुषमा और सीता ने दो-दो जोड़ी चांदी की चुटकी, सीमा और नरेशो ने चांदी की पायल महिला को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed