फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   14 new case arrived of black fungus

ब्लैक फंगस के 14 नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
14 new case arrived of black fungus
कोरोना के साथ ब्लैक फंगस भी डराने लगा है। करीब 20 दिनों से सामने आ रहे मामलों में वीरवार को रिकार्ड टूटा। एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 14 नए केस मिले। एक मरीज की मौत भी हो गई। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज से रोहतक रेफर किया गया है। वहीं कोरोना से भी चार संक्रमितों ने दम तोड़ा जबकि 76 नए केस सामने आए। इनमें 55 ग्रामीण शामिल हैं।
विज्ञापन

उधर, डीसी निशांत कुमार यादव ने भी एडवाइजरी जारी कर सभी को सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग इस बात का जरूर ध्यान रखें कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। कहीं ऐसा न हो कि अब बरती लापरवाही फिर भारी पड़ जाए। जिला का पॉजिटिविटी रेट 8.36 प्रतिशत, रिकवरी रेट 96.38 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है। -ब्यूरो
विज्ञापन

कोरोना : ढाई गुणा मरीज ठीक हुए
राहत की बात यह भी है कि वीरवार को सामने आए नए मामलों के मुकाबले ढाई गुना ज्यादा मरीज ठीक होकर भी घर लौटे। 191 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। वहीं जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 911 रह गई है। जबकि एक जून को यह आंकड़ा 1100 पर था। इधर कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 515 तक पहुंच गई है। सात मौत इन्हीं तीन दिन में हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फंगस : दोगुनी हो गई रफ्तार
ब्लैक फंगस की रफ्तार दो गुनी हो गई है। अब तक जिले में कभी भी आठ से ज्यादा केस नहीं आए थे। लेकिन वीरवार को 14 केस मिले। जिले में अब तक कुल 89 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 13 मरीजों की मौत हुई है। अब से पहले केवल 26 और 29 मई को 8-8 केस सामने आए थे। जबकि 23 व 31 मई और एक जून को 7-7 केस सामने आए थे।
राहत की बात : 141 आईसीयू बेड खाली
कोरोना के नए मामलों में कमी आने से अस्पतालों के बेड भी खाली होने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज समेत 24 प्राइवेट अस्पतालों में कुल 486 नॉन आईसीयू बेड हैं, जिनमें से 323 खाली और आईसीयू के 267 बेड में से 141 खाली हैं। वीरवार तक मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन वाले 190 बेड में से 111 भरे हुए थे। वहीं आईसीयू के 110 बेड में से छह ही खाली बचे थे। कुल 289 मरीज ही अस्पतालों में दाखिल हैं।

622 मरीज होम आइसोलेट
जिले में कोरोना के 911 एक्टिव केस हैं। इनमें से 622 मरीज होम आइसोलेट हैं। इनमें से 16 मरीज ही ऐसे हैं, जिन्हें घर पर ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। रेडक्रॉस के सचिव कुलबीर मलिक ने बताया कि दो दिन में 32 सिलिंडर की होम डिलीवरी दी गई। अब तक 760 लोगों ने ऑक्सीजन के लिए आवेदन किया था और उनमें से 547 लोगों को ऑक्सीजन पहुंचाई गई।
ब्लैक फंगस की यह है स्थिति
तिथि मामले मौत
15 मई 02 01
16 मई 05 01
20 मई 03 00
21 मई 02 01
22 मई 05 00
23 मई 07 00
24 मई 01 01
25 मई 04 02
26 मई 08 02
27 मई 04 01
28 मई 02 02
29 मई 08 00
30 मई 06 00
31 मई 07 01
01 जून 07 00
02 जून 04 00
03 जून 14 01
कुल 89 13
कोरोना की यह रही स्थिति
स्थिति नए कुल
केस 76 39383
मौत 04 515
ठीक हुए 191 37957
-368540 कुल सैंपल हुए।
-328521 की रिपोर्ट निगेटिव रही।
-911 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed