{"_id":"62feaa700e2dcb57ba549477","slug":"14-accused-arrested-for-smuggling-liquor-karnal-news-knl118228338","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की तस्करी करने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की तस्करी करने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला पुलिस की टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब की तस्करी करने वाले 14 आरोपियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 703 बोतल शराब भी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं।
सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह पुलिस चौकी बल्ला की अध्यक्षता में टीम द्वारा आरोपी सोहन वासी मानपुरा को अवैध शराब की तस्करी करने की गुप्त सूचना पर मानपुरा मोड़ से टाटा एस सहित काबू किया। तलाशी लेने पर गाड़ी में से 47 पेटी (564 बोतल) देसी शराब बरामद की गई। दूसरे मामले में थाना असंध क्षेत्र से आरोपी पूर्ण सिंह वासी गांव बंदराला को चार लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया। तीसरे मामले में थाना घरौंडा क्षेत्र से आरोपी संतराज गांव उपली को शराब बेचने की सूचना पर गिरफ्तार किया। आरोपी से 12 बोतल देसी शराब बरामद की गई। चौथे मामले में थाना घरौंडा क्षेत्र से आरोपी मुनेश कुमार वासी वार्ड नंबर-छह भोला कॉलोनी को 12 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। पांचवें मामले में थाना इंद्री से आरोपी टोनी वासी गांव समोरा को नौ बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। छठे मामले में रंबा चौकी क्षेत्र से आरोपी राजीव वासी गांव संगोही की दुकान से सात बोतल, छह अध्धे व पांच पव्वे देसी शराब बरामद की गई। आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
सातवें मामले में थाना सदर क्षेत्र से आरोपी सुरेश वासी गांव जुंडला को आठ बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। आठवें मामले में थाना मधुबन क्षेत्र से आरोपी जगबीर वासी कुटल गामड़ी को 10 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। नौवें मामले में थाना मूनक क्षेत्र से आरोपी कृष्ण लाल वासी बाल रागड़ान को आठ बोतल देसी शराब व 10वें मामले में आरोपी कर्म सिंह वासी पबाना हसनपुर को आठ बोतल शराब सहित गिरफ्तार किया। 11वें मामले में थाना निसिंग क्षेत्र से आरोपी रमेश कुमार वासी कोयल को आठ बोतल देसी शराब व 12वें मामले में आरोपी राजेंद्र वासी औगंध को 16 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। 13वें मामले में थाना रामनगर क्षेत्र से आरोपी विजय वासी गली नंबर- नौ शिव कॉलोनी को आठ बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। 14वें मामले में थाना घरौंडा क्षेत्र से आरोपी प्रदीप वासी पनौड़ी मोड अराईपुरा को नौ बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। 15वें मामले में थाना तरावड़ी क्षेत्र से आरोपी संदीप वासी गांव सग्गा को 16 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया।