फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   139 students pass in Super-100 first phase exam

Karnal News: सुपर-100 पहले चरण की परीक्षा में 139 विद्यार्थी पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
139 students pass in Super-100 first phase exam
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सुपर 100 में चयन के लिए विद्यार्थियों का पहले चरण का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी हुआ। इसमें जिले के 139 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। प्रदेश में 600 बच्चों का इस योजना के तहत चयन किया जाना है। इसमें से पहले चरण की परीक्षा में जिले के 139 बच्चे पास हुए हैं। अब इनकी दूसरे चरण की परीक्षा होगी। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों में 66 छात्राएं हैं। दूसरे चरण की परीक्षाएं बोर्ड की परीक्षाएं होने के बाद हो सकती हैं।
सुपर 100 की परीक्षा में भाग लेने के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों से 1591 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। 14 फरवरी को हुई लेवल-1 की परीक्षा में 1471 विद्यार्थी शामिल हुए। अब चयनित विद्यार्थियों को द्वितीय चरण की परीक्षा में भाग लेने के लिए तैयारी करवाई जाएगी, जिन्हें विशेष कक्षाएं लगाकर शिक्षण देने के लिए रेवाड़ी भेजा जाएगा। अगर विद्यार्थी दूसरे चरण में भी पास हो जाता है तो उसे आईआईटी व नीट की मुफ्त में कोचिंग दी जाएगी। सरकार की ओर से विद्यार्थियों का पूरा खर्च वहन किया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरे चरण की परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को रेवाड़ी, पंचकूला, करनाल या हिसार के केंद्रों में दो साल के लिए कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग से लेकर रहने व खाने-पीने का खर्च सरकार वहन करेगी। इस दौरान विद्यार्थी 12वीं कक्षा भी साथ में पास कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




चयनित विद्यार्थियों को मिलेंगे ये लाभ

- राजकीय स्कूलों के छात्र सरकार की मदद से अपनी उच्च शिक्षा जैसे मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग मुफ्त में प्राप्त कर सकेंगे।

- एनईईटी और जेईई में अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों को मुफ्त रहने और रहने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

- छात्रों को मुफ्त बोर्डिंग और लॉन्चिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।



इन 200 विद्यार्थियों को मिलेगा मौका

विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, बैच 2022-24 के लिए कुल 600 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें से मुख्य सूची में शामिल करके 400 विद्यार्थियों को आवासीय कोचिंग दी जाएगी और 200 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा। इन्हें आनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाएगी। यदि मुख्य सूची का कोई विद्यार्थी आवासीय कोचिंग छोड़ देता है या अपना दाखिला रद्द करवाता है तो प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों को आवासीय कोचिंग में शामिल किया जाएगा।



बोर्ड परीक्षाओं के बाद होगा अगला चरण

सुपर-100 पहले चरण की परीक्षा पास करने वालों को दूसरी चरण की परीक्षा भी पास करनी होगी। इसके लिए तीन दिन की कोचिंग रेवाड़ी में विकल्प फाउंडेशन के संस्थान में दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद टेस्ट होगा। इस टेस्ट को पास करने के बाद दूसरे चरण में प्रवेश देते हुए विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी दीपक वर्मा के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं के बाद दूसरे चरण की परीक्षा होना संभावित है। क्योंकि इस सुपर-100 की परीक्षाओं में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी ही हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed