फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   138 new corona positive arrived, including 83 army school students

कोरोना के 138 नए केस आए, 83 सैनिक स्कूल के बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
138 new corona positive arrived, including 83 army school students
विद्यार्थियों पर अब कोरोना का साया पड़ने लगा है। यदि इसे ऐसे ही हलके में लेते रहे तो पछताना पड़ेगा। नए साल में धीरे-धीरे पांव पसारता कोरोना पिछले 20 दिन से हर सप्ताह नया रिकॉर्ड बना रहा है। बुधवार को इस साल के सबसे ज्यादा 138 नए मामले आए। इनमें 83 सैनिक स्कूल के विद्यार्थी हैं। जबकि 7 विद्यार्थियों समेत 13 केस जिले के अलग-अलग स्कूलों से हैं। कोरोना काल का यह भी जिले में पहला रिकॉर्ड होगा, जब एक साथ 91 विद्यार्थी संक्रमित हुए हैं। अकेले सैनिक स्कूल से अब तक 140 विद्यार्थी पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 474 पर पहुंच गई है। इधर डीसी निशांत कुमार यादव ने जिला टास्क फोर्स कमेटी की बुधवार को आपात बैठक बुलाकर स्कूलों में कोरोना सुरक्षा को लेकर जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के आदेश दिए हैं। कमेटी रोजाना जिले के 90 स्कूलों की जांच करेगी। अगले 15 दिन में जिले के प्रत्येक सरकारी और प्राइवेट स्कूल में टीम दस्तक देकर कोरोना सुरक्षा को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराएगी। वहीं पुलिस भी नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती बरतेगी। खासकर आज महाशिवरात्रि पर प्रत्येक मंदिर में खास तौर पर पुलिस की निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

दूसरी बार की जांच में सामने आए नए मामले, लक्षण किसी में नहीं
सैनिक स्कूल से नए मामले मिलने के बाद कुंजपुरा खंड बफर जोन और सैनिक स्कूल कंटेनमेंट जोन ही रहेगा। इस स्कूल से 57 विद्यार्थी पहले भी संक्रमित पाए जा चुके हैं। सबसे पहले 28 फरवरी को सैनिक स्कूल के तीन विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर हॉस्टल के विद्यार्थियों और स्टाफ के 390 सैंपल लिए। जिनमें से दो मार्च को 54 और विद्यार्थी पॉजिटिव पाए गए जबकि अन्य सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। सभी को सात दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया था। अब नियम अनुसार दोबारा मंगलवार की शाम सैंपल लिए तो 83 और विद्यार्थियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लक्षण किसी भी विद्यार्थी में नहीं हैं।
विज्ञापन

138 नए मामलों में ये भी शामिल
-सैनिक स्कूल के 83 विद्यार्थी और एक शिक्षक के अलावा कुंजपुरा और तरावड़ी के सरकारी स्कूल से दो-दो, दनियालपुर स्कूल से एक, दयाल सिंह स्कूल के दो, प्रताप पब्लिक स्कूल से एक, एमएस स्कूल निसिंग से तीन बस ड्राइवर और चौरा स्कूल के एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गोंदर कुआ के एक ही परिवार के छह सदस्य, मेडिकल कॉलेज का एक डॉक्टर और एक वकील भी पॉजिटिव मिला।
जिले में कोरोना के हालात एक नजर में
-234358 संदिग्ध व्यक्तियों के लिए अब तक सैंपल
-219540 की रिपोर्ट नेगिटिव आई
-11957 मामले पोजिटिव मिले, इनमें 11326 कोरोना को हरा चुके
-157 मरीजों की हुई मौत
कमेटी में 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट, रोजाना पांच स्कूल करेगा चेक : डीसी
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन की क्या तैयारियां हैं, कैसे स्थिति को नियंत्रण में लेंगे, अमर उजाला से डीसी निशांत कुमार यादव की सीधी बात...
सवाल : इतने सारे स्कूलों की जांच कैसे होगी
जवाब : टास्क फोर्स कमेटी में जिले में 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट हैं। प्रत्येक की अध्यक्षता में एक टीम रोजाना पांच स्कूलों में दस्तक देगी। ऐसे में रोजाना 90 स्कूल चेक होंगे। टीम अचानक स्कूल में विजिट करेगी। कई बिंदुओं पर जांच होगी।
सवाल : जो स्कूल लापरवाही कर रहे हैं, वहां क्या कार्रवाई होगी
जवाब : लापरवाही करने वाले स्कूलों से सख्ती से निपटेंगे, टास्क फोर्स इस बिंदु पर भी कार्य करेगी।
सवाल : बाजारों में भीड़ को कैसे नियंत्रित करेंगे, सामाजिक दूरी भी टूट रही है
जवाब : महाशिवरात्रि का त्योहार है भीड़ की आशंका को देखते हुए शोभा यात्रा के रूट और मंदिरों में पुलिस की तैनाती की है। जो यह सुनिश्चित करेगी कि भीड़ न हो, प्रत्येक व्यक्ति मास्क पहने।

लोगों से अपील है कि मास्क जरूर पहनें, यदि कोई बच्चा बीमार है तो उसे स्कूल न भेजें और उसकी कोरोना जांच भी जरूर कराएं। सैनिक स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की टीम विशेष रूप से निगरानी रख रही है। कोरोना मरीजों की देखभाल भी की जा रही है। पॉजिटिव आए बच्चों को अलग से आइसोलेट किया गया है। पिछले दो माह के मुकाबले जिले का पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ा है।
-डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed