{"_id":"61fae7b1d05001386573285b","slug":"134a-students-filled-their-choices-for-the-school-of-their-choice-karnal-news-knl977990100","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए : विद्यार्थियों ने अपने पसंद के स्कूल के लिए भरा विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए : विद्यार्थियों ने अपने पसंद के स्कूल के लिए भरा विकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम 134ए के तहत दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया में बुधवार रात 12 बजे तक विभागीय पोर्टल खुला रहा। जिसमें पात्रता परीक्षा पास करने वाले जिले भर के 665 विद्यार्थियों ने अपनी पसंद के स्कूलों के लिए विकल्प भरा। अंतिम दिन होने के कारण सुबह होते ही विद्यार्थियों ने विकल्प भरने शुरू कर दिए थे। इस प्रक्रिया के तहत सात फरवरी को स्कूल आवंटन का ड्रा होगा। जिसमें केवल नए विद्यार्थियों को नई सीटें ही आवंटित की जाएंगी। पहले चरण के विद्यार्थियों की सीटें रिजर्व रहेंगी। न तो उन सीटों पर नए विद्यार्थियों को स्कूल आवंटन होगा न ही दूसरे चरण की प्रक्रिया में इन सीटों के आरक्षित विद्यार्थी शामिल होंगे। विभाग के अनुसार जिन्होंने जो विकल्प भरे हैं उन्हीं पर दाखिला प्रक्रिया होगी। एक बार विकल्प चुनने के बाद उन्हें बदलने का अवसर नहीं मिलेगा।
पहले चरण में 2724 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित
जिले में छह खंडों में कुल 3389 विद्यार्थियों ने पात्रता परीक्षा पास की थी। जिसके बाद पहले चरण की प्रक्रिया में 2724 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किए गए थे। जिनमें से 1349 विद्यार्थियों को दाखिला मिला जबकि 378 के आवेदन निरस्त हो गए हैं। वहीं 987 विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए।
नौ से 18 फरवरी तक होंगे दाखिले
विभाग के अनुसार ड्रा की सूची जारी होने के बाद नौ से 18 फरवरी तक दाखिले होंगे। इससे पूर्व ड्रा की सूची सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय में लगाई जाएगी। वहीं विभाग की ओर से विद्यार्थियों द्वारा आवेदन फार्म में दिए गए मोबाइल नंबर पर भी संदेश जारी होगा। विद्यार्थी को जो स्कूल अलॉट होगा, वहां उन्हें अपने फार्म में भरे दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। इसके बाद उन्हें दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
134ए के तहत स्कूल का विकल्प भरने के लिए विभागीय पोर्टल बुधवार रात 12 बजे तक खुला रहा। जिस पर पात्र विद्यार्थियों ने अपनी पसंद के स्कूल का विकल्प भरा। सात फरवरी से स्कूल आवंटन का ड्रा होगा।
रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी