फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   134A: Portal opened in the afternoon, 11 admissions on the first day

134ए : दोपहर में चला पोर्टल, पहले दिन हुए 11 दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
134A: Portal opened in the afternoon, 11 admissions on the first day
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नियम 134ए के तहत दाखिले के लिए पोर्टल बुधवार दोपहर को शुरू हुआ। सुबह तक स्कूल संचालक और विद्यार्थी पोर्टल के शुरू होने का इंतजार करते रहे। शाम तक महज 11 विद्यार्थियों का ही दाखिला हो पाया। सोमवार को शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित कर दिए गए थे। अब 18 फरवरी तक स्कूलों में दाखिले दिए जाएंगे। इस दौरान दूसरे चरण के नए विद्यार्थियों के अलावा पहले चरण के वे विद्यार्थी भी दाखिले ले सकते हैं, जो वंचित रह गए थे।
दूसरे ड्रा में केवल दूसरी से आठवीं कक्षा तक के 351 विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट किया गया है। 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए किसी भी विद्यार्थी का नाम नहीं आया। इसी तरह पहले चरण के भी 987 विद्यार्थी दाखिले के लिए वेटिंग में थे। जिले में सभी छह खंडों में 3389 विद्यार्थियों ने पात्रता परीक्षा पास की थी। पहले चरण में 2724 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किए गए थे। 378 के आवेदन निरस्त हो गए थे। अब तक कुल 1373 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन

दूसरे ड्रा में परीक्षा पास करने वाले जिले के 665 विद्यार्थियों को शामिल किया गया था। इनमें से 314 विद्यार्थियों को विकल्प भरने के बाद भी स्कूल आवंटित नहीं हुए। ऐसे में वे इस बार दाखिले से वंचित ही रहेंगे। जिस स्कूल में वे पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें वहीं पढ़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों को सूची के साथ भेजा पत्र
विद्यार्थियों को परेशानी न आए, इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल संचालकों को स्कूल आवंटन की सूची भी भेजी गई है। साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक विद्यार्थी को दाखिला दिया जाए ताकि कोई भी विद्यार्थी बेवजह न भटके। करीब दो माह में सत्र पूरा होने वाला है। ऐसे में अभिभावक भी विद्यार्थियों के दाखिले को लेकर चिंतित हैं।

जिन विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित हुए हैं, उन्हें दाखिला जरूर मिलेगा। इसको लेकर स्कूल संचालकों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। पोर्टल खुल चुका है। 18 फरवरी तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी।
- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed