फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पार्टी ने मौका दिया तो लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : शशिपाल मैहता

पार्टी ने मौका दिया तो लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : शशिपाल मैहता

Thu, 07 Mar 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
पार्टी ने मौका दिया तो लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : शशिपाल मैहता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मैहता ने कहा कि समान विकास व साफ नीयत के चलते केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। साफ छवि व ईमानदारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को बढ़ावा दिया है। वे सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलते है। यह शब्द पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मैहता ने तरावड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कामरा के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। पूर्व उद्योग मंत्री से जब लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अगर पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया तो वह अवश्य लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री अब जनता के चहेते बन चुके हैं। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कामरा ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा पार्टी ही जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश बुलंदियों को छू रहा है। इस मौके पर पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मैहता, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कामरा, मदन पोपली, पार्षद पवन कामरा, सुरेश रावल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed