फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मांगें पूरी नहीं की तो 13 मार्च से शुरू होगा डिपो पर बैठकों का दौर

मांगें पूरी नहीं की तो 13 मार्च से शुरू होगा डिपो पर बैठकों का दौर

Thu, 28 Feb 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं की तो 13 मार्च से शुरू होगा डिपो पर बैठकों का दौर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। आल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन राज्य कार्यकारिणी की बैठक राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा की अध्यक्षता में नए बस अड्डा परिसर में हुई। बैठक में प्रदेशभर से डिपो प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष और राज्य पदाधिकारी पहुंचे। बैठक का संचालन राज्य महासचिव बलवान सिंह ने किया। राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा ने प्रदेश सरकार से अपील करते हुए कहा कि सरकार को कर्मचारी आंदोलनों से विमुख होने की बजाये कर्मचारी संगठनों से बातचीत करके जायज मांगों व समस्याओं का समाधान करना चाहिए यही लोकतंत्र प्रणाली में उचित है। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों में सरकार के प्रति काफी गुस्सा है, क्योंकि उनकी वर्षों से जायज मांगें लंबित पड़ी हुई है। उन्होंने मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि परिवहन कर्मचारियों की अभी सरकार द्वारा आनलाइन ट्रांसफर नीति लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें सरकार को केवल जो कर्मचारी ट्रांसफर करवाने के इच्छुक हैं उन्हीं पर लागू करना चाहिए न कि बिना इच्छुक कर्मचारी पर लागू करे। उन्होंने 13 मार्च के बाद सभी डिपो में यूनियन कार्यकर्ताओं की क्रमवार बैठकें करने की भी घोषणा की। राज्य कमेटी के नेता सभी डिपों का दौरा करेंगे। बैठक में अरूण अत्री को राज्य उपप्रधान, महेंद्र को मुख्य संगठन सचिव, दिलबाग व सुमेर तोमर को संगठन सचिव, रामकुमार को सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश लाठर, दलजीत सिंह राणा, बलदेव सिंह उपाध्यक्ष मायाराम, सतपाल यादव, सुखविंद्र सिंह, संजय गुलाटी, अजायब सिंह व पवन सांभली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed