फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   शहर की सरकार में इस बार एमए और एमबीए समेत एडवोकेट भी शामिल

शहर की सरकार में इस बार एमए और एमबीए समेत एडवोकेट भी शामिल

Thu, 20 Dec 2018 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
शहर की सरकार में इस बार एमए और एमबीए समेत एडवोकेट भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शहर की नगर निगम सरकार में इस बार पहले से ज्यादा युवा और पढ़े लिखे एमसी हैं। इनमें वार्ड नंबर 11 और 12 की महिला एमसी जो एमए और एमबीए पास हैं। इनसे अलग ग्रेजुएशन, 12वीं, 10वीं व पांचवीं पास एमसी हैं। इतना ही नहीं वार्ड नंबर एक के एमसी एडवोकेट हैं। पिछली नगर निगम सरकार की बात करें तो उसमें सबसे पढ़ा लिखा एक ही एमसी था जो एडवोकेट था। इससे अलग पांच ग्रेजुएशन पास थे, तीन 12वीं पास, 5 दसवीं व 5 ही पांचवीं पास थे।
इस बार भी एडवोकेट एमसी है नवीन कुमार जिसने वार्ड नंबर एक से पर्ची से अपने लक से जीत हासिल की है। वार्ड नंबर-2 में बलविंद्र सिंह हैं 10वीं पास हैं, वार्ड-3 मंजीत कौर ने ग्रेजुएशन की हुई है। वार्ड नंबर- 4 नीलम 12वीं पास है, वार्ड नंबर-5 जयभगवान कश्यप भी 12वीं पास हैं। वार्ड नंबर-6 नीलम देवी पांचवीं पास हैं, वार्ड नंबर-7 सुदर्शन कालड़ा 10वीं पास हैं, वार्ड नंबर-8 मेघा भंडारी बीए पास हैं, वार्ड नंबर- 9 मुकेश कुमार 10वीं पास हैं, वार्ड नंबर-10 वीर विक्रम कुमार 10वीं है। इसी प्रकार वार्ड नंबर-11 रमनजीत कौर एमए पास हैं, वार्ड नंबर-12 मोनिका गर्ग एमबीए पास हैं। वार्ड नंबर-13 इश गुलाटी 12वीं पास, वार्ड नंबर-14 रामचंद्र काला 10वीं, वार्ड नंबर-15 युद्धवीर सिंह 12वीं पास, वार्ड नंबर-16 रजनी प्रोचा 12वीं पास, वार्ड नंबर- 17 जोगिंद्र शर्मा 10वीं पास, वार्ड नंबर-18 हरीश उर्फ बिट्टू 10वीं पास, वार्ड नंबर-19 राजेश अग्गी 12वीं पास और वार्ड नंबर-20 मोनू भी 12वीं पास है।
विज्ञापन

शहर की सरकार में 15 चेहरे नए, पांच पुराने
शहर की इस सरकार में इस बार 15 नए चेहरे हैं, जो शहर के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे। इससे अलग पांच चेहरे पुराने हैं, जिन पर जनता ने दोबारा विश्वास किया है। इन पुराने चेहरों में वार्ड नंबर दो के बलविंद्र सिंह दूसरी बार, वार्ड नंबर-7 से सुदर्शन कालड़ा चौथी बार, वार्ड नंबर-10 से वीर विक्रम कुमार दूसरी बार, वार्ड नंबर-13 से इश गुलाटी (पहले इनके पिता पार्षद थे) भी दूसरी बार, वार्ड नंबर-14 से रामचंद्र काला भी दूसरी बार एमसी बने हैं। इस बार सदन में कमलेश लाठर, सोनिया पंडित नहीं होंगी, क्योंकि वे चुनाव हार गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed